फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   love couple marriage in police station at sikandra

भाई बना बहन के प्यार का दुश्मन तो किया नजरबंद, यूपी 100 पर हुई शिकायत पर सीओ ने थाने में कराई शादी

Tue, 23 Jul 2019 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 23 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
love couple marriage in police station at sikandra
सिकंदरा थाने में प्रेमी युगल की पुलिस ने करायी शादी - फोटो : अमर उजाला
जालौन के एक ही गांव के युवक और युवती की शादी थाने में करा दी गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात पता चलने पर युवती का भाई जालौन से अपनी बहन को सहजपुर ले आया था। यहां बुआ के घर में नजरबंद रखा गया था। मौका पाकर युवती ने यूपी डायल 100 को फोन मिलाकर पूरी बात बताई। इस पर पुलिस उसे थाने ले आई। सीओ ने दोनों के परिजनों को बुलाया। परिजनों की सहमति बनने पर दोनों की शादी करा दी गई। 
विज्ञापन


जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा निवासी जूली और अजय कुशवाहा साथ खेले और पढ़ते रहे। इसी बीच दोनों प्यार हो गया।  परिजनों को इसकी भनक लगी तो विरोध शुरू हो गया। जूली का भाई भूरा उसे लेकर सिकंदरा के सहजपुर निवासी बुआ बृजभान की पत्नी सुनीता के यहां आ गया। वहां उसे नजर बंद रखकर दूसरे युवक के साथ उसका विवाह करने का प्रयास शुरू किया गया।
विज्ञापन

 

किसी तरह जूली रविवार को मौका पा गई। उसने यूपी डायल 100 नंबर पर सूचना कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। जूली को थाने लाया गया। जूली ने पुलिस को पूरी कहानी बताई। जानकारी पर सीओ रामकृष्ण मिश्र सिकंदरा थाने पहुंच गए। उन्होंने जूली को समझाने का प्रयास किया। किसी अन्य के साथ विवाह करने से इंकार कर दिया। सीओ ने पुलिस भेजकर अजय कुशवाहा और उसके पिता दिलीप सिंह कुशवाहा सहित दोनों पक्षों के लोगों को बुलवाया।

उनसे कहा कि दोनों बालिग हैं। दोनों को शादी के फैसले का अधिकार है। इस पर दोनों के परिजन राजी हो गए। थाने में वरमाला मंगाई। दोनों ने एक-दूसरे के गले में माला डाली। अजय ने जूली की मांग में सिंदूर भरा। इसके बाद सीओ समेत मौजूद दोनों के परिजनों आशीर्वाद देकर विदा किया। सीओ ने बताया कि दोनों के परिजनों की सहमति से शादी कराई गई है। दोनों से शादी का पंजीकरण कराने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed