{"_id":"5e38359437a5ab5ce85d88da","slug":"love-couple-hostage-and-put-the-current","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमी युगल को बंधक बनाकर लगाया करंट, बेहोशी की हालत में मरा समझकर दोनों को छोड़ गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमी युगल को बंधक बनाकर लगाया करंट, बेहोशी की हालत में मरा समझकर दोनों को छोड़ गए
Mon, 03 Feb 2020 08:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Feb 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल को बंधक बनाकर लगाया करंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले में दूसरी जगह शादी तय होने की बात से आहत प्रेमिका घर से भागकर प्रेमी के पास पहुंच गई। युवती के घर से भागने पर परिजनों ने पहुंचकर प्रेमी व प्रेमिका को बंधक बनाकर महोबा ले गए। वहां एक नलकूप में दोनों को करंट लगाया।
बेहोशी की हालत में उन्हें मरा समझकर आरोपी भाग निकले। होश आने पर युवक अपनी प्रेमिका संग अपने गांव आया और सोमवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने थानाध्यक्ष चिकासी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

चिकासी थानाक्षेत्र के अतराबरौली खरका निवासी दीपक पुत्र भवानीदीन ने सोमवार को एसपी श्लोक कुमार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह जनपद महोबा कोतवाली के एक गांव में अपनी बुआ के पास रहता है। वहां उसका बिरादरी की एक युवती से तीन से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
दोनों शादी करना चाहते हैं। मगर युवती के परिजन उसकी शादी दूसरी जगह कर रहे हैं। बताया दूसरी जगह शादी करने से युवती ने इंनकार किया तो परिजनों ने उसे मारा पीटा। इससे परेशान युवती 29 जनवरी को भागकर उसके पास आ गई।

युवक ने बताया उसके पिता गुजर चुके हैं, जबकि मां दिल्ली में मजदूरी करतीं हैं। 30 जनवरी को रात में जब वह दोनों घर के बाहर अलाव ताप रहे थे। तभी दो बाइकों से रात करीब नौ बजे शोधन पुत्र छिद्दू निवासी बम्हौरी, धर्मेंद्र पुत्र शिवराम निवासी गुढ़ा, नितिन निवासी बसोवा व लक्ष्मण पुत्र शिवराम निवासी गुढ़ा आ गए।
बताया उन दोनों को घर से जबरन महोबा लिवाकर ले गए। बताया मझलवारा व सूपा गांव के बीच स्थित एक ट्यूबवेल में ले जाकर जान से मारने की नियत से दोनों को बिजली का करंट लगाया। जिसमें वह दोनों बेहोश हो गए। बेहोश होने पर उन्हें मरा समझकर उक्त लोग भाग गए। होश आने पर दोनों वापस गांव आए और रविवार को चिकासी थाना जाकर घटना बताई।

मगर कोई सुनवाई न होने पर सोमवार को एसपी श्लोक कुमार को शिकायती पत्र देकर घटना को अंजाम देने वाले चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। कहा दोनों बालिग हैं, इसलिए उनकी शादी कराए जाने व सुरक्षा की मांग की है।
दोनों के पैरों में करंट लगाने से जख्म हैं। एसपी से शिकायत के बाद घायल प्रेमी युगल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकासी थानाध्यक्ष आरके पटेल ने बताया घटनास्थल महोबा जिले में है। इस पर कार्रवाई वहीं होगी।