{"_id":"5f1dc3f47f80da7b1c55a8e0","slug":"love-couple-committed-suicide-over-refusal-to-marry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुकम्मल न हुई मोहब्बत तो युवती फांसी पर झूली, जानकारी पर युवक ने भी मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकम्मल न हुई मोहब्बत तो युवती फांसी पर झूली, जानकारी पर युवक ने भी मौत को लगाया गले
Sun, 26 Jul 2020 11:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के विटमा मढ़ई गांव में प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर ली। घर वालों के शादी से इन्कार करने पर युवती ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। युवती की खुदकुशी की जानकारी मिलते ही युवक भी फंदे से झूल गया।
वाकया मध्य प्रदेश के धारकुंडी थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी विक्रम पाठक ने बताया कि विटमा मढई गांव निवासी सुखेंद्र साकेत (23) का गांव की सजातीय सुप्रिया साकेत (19) से दो साल से प्र्रेम प्रसंग चल रहा था। सुखेंद्र मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था।
लॉकडाउन के दौरान वह गांव लौट आया था। प्रेम प्रसंग की जानकारी दोनों के परिजनों को थी, लेकिन वे शादी को तैयार नहीं थे। रविवार को इसी बात पर युवती की मां ने सुप्रिया को डांटा तो क्षुब्ध होकर उसने घर के पास ही एक पेड़ में दुप्पटे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
पता चलते ही घर वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। प्रेमिका के जान देने की जानकारी मिलते ही सुखेंद्र गांव के बाहर एक बागीचे में गया और फांसी लगा ली। थाने के टीएसआई आरएन रावत ने बताया कि दोनों परिवारों से किसी ने अभी कोई शिकायत या आरोप नहीं लगाया है।

प्रेमिका से फोन कर छात्र ने लगाई फांसी
बांदा जिले में प्रेमिका से फोन पर हुई बातचीत के बाद 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह जागे परिजनों ने शव कमरे में लटका देखा। पुलिस ने छात्र के मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है। घटना कस्बे के चांदन थोक मोहल्ले की है। शैलेश उर्फ राहुल (22) पुत्र दीनदयाल वर्मा शनिवार की रात कमरे में अकेले सोने गया था।
सुबह खपरैल में बंधी रस्सी पर शव फांसी पर लटका मिला। मां पूनम ने बताया कि देर रात तक किसी से फोन पर बात करता रहा। सुबह तक उसके फोन की घंटी बजती रही। उसके फोन पर कॉल बैक की गई तो लड़की ने फोन रिसीव किया। परिजनों के मुताबिक पता चला है कि कॉल करने वाली लड़की पड़ोसी जनपद महोबा के खन्ना थानांतर्गत तिंदुही गांव की है।
थाने के उप निरीक्षक उदयवीर सिंह ने मृतक का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया। उसकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शैलेश मटौंध में ही राजकीय इंटर कालेज में 11वीं का छात्र था। पिता राजस्थान में है। वहां मजदूरी करता है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह कथित प्रेमिका से हुई फोन पर बातचीत मानी जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्थिति साफ होगी। मृतक का एक छोटा भाई अनुज व बहन अंजलि है।