{"_id":"5f6a4cc48ebc3ee2ab6c04b4","slug":"love-couple-committed-suicide-in-kannauj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने मिठाई खाई फिर साथ-साथ फांसी लगाई, इस हालत में मिले दोनों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने मिठाई खाई फिर साथ-साथ फांसी लगाई, इस हालत में मिले दोनों के शव
Wed, 23 Sep 2020 12:29 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Sep 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी-युगल ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले के तिर्वा में प्रेमिका की सगाई तय होने से आहत बलनपुर के प्रेमी युगल ने सोमवार रात को गांव के बाहर पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को शव के पास लिफाफे में मिठाई और पानी की खाली बोतल मिली है।
इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि खुदकुशी के पहले दोनों ने मिठाई खाई होगी। कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव निवासी अभय कुमार उर्फ भूरा (21) पुत्र सुरेंद्र दोहरे दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
उसका गांव की उपासना (19) पुत्री विमलेश पाल से करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। जानकारी होने पर विमलेश पाल ने उपासना की शादी औरैया के बेला कस्बे में तय कर दी थी। 18 सितंबर को सगाई भी हो गई थी। 25 नवंबर को शादी होनी थी।

सगाई की जानकारी पर सोमवार सुबह अभय दिल्ली से गांव आ गया। रात में अभय और उपासना गांव के बाहर मिलने पहुंचे। दोनों ने पहले मिठाई खाई फिर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे।
अभय का शव फंदे से लटका था और उपासना का शव नीचे पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज फॉरेंसिंक टीम के साथ पहुंच गए और छानबीन की। पुलिस को मौके से एक लिफाफे में कुछ मिठाई, पानी की एक खाली बोतल मिली।
कोतवाल ने बताया कि रस्सी नई थी, वजन पाकर टूट गई, इससे उपासना का शव नीचे पड़ा था। कोतवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाकर आत्महत्या की पुष्टि हुई है।