{"_id":"5ed4828cf5798710ac6b678f","slug":"love-couple-committed-suicide-in-hardoi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, खुदकुशी से पहले प्रेमिका की भरी मांग, पहनाए बिछिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी-युगल को लगा मुकम्मल न होगी मोहब्बत इसलिए चुनी मौत, खुदकुशी से पहले प्रेमिका की भरी मांग, पहनाए बिछिया
Mon, 01 Jun 2020 10:03 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:03 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में सोमवार को दिल को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम चतुरखेड़ा में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी युगल के शव गांव से लगभग 300 मीटर दूर स्थित एक आम के बाग में नीम के पेड़ पर एक ही टहनी से फंदे से लटकते मिले।
युवक ने अपने गमछे से जबकि युवती ने अपने दुपट्टे से फांसी लगाई। युवक की शादी तय हो चुकी थी और 12 जून को तिलक व 15 जून को शादी होनी थी। खुदकुशी करने से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग भरी और बिछिया भी पहनाए।
युवक की उम्र 21 वर्ष व युवती की 19 वर्ष है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। युवक गांव में ही सिलाई का कार्य करता था।
विज्ञापन
युवक और युवती आपस में करीबी रिश्तेदार हैं और गांव में दोनों का अगल-बगल ही मकान है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद से दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।