फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Love couple commits suicide in chitrakoot up

चित्रकूट: शादी में बाधा बने परिजन, पहले प्रेमिका ने खाया जहर, बाद में प्रेमी ने लगाई फांसी

Sun, 19 Jul 2020 12:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Love couple commits suicide in chitrakoot up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
चित्रकूट जिले के शिवरामपुर में बिरादरी अलग होने से परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर प्रेमी युगल ने जान दे दी। पहले बुधवार को प्रेमिका ने जहर खाया। शुक्रवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


इस खबर पर शनिवार को प्रेमी ने जीजा के घर जाकर फांसी लगा ली। शिवरामपुर पुलिस चौकी कस्बे के बसंत लाल दुबे का बेटा मोगली उर्फ  राहुल (24) कस्बे में कोल्ड ड्रिंक और जनरल स्टोर की दुकान चलाता था।
विज्ञापन


यहीं की शोभा रैकवार (21) से मोगली का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शोभा गया प्रसाद महाविद्यालय में बीए में पढ़ती थी। दो साल से परिजनों ने पढ़ाई बंद करा दी थी। दोनों शादी करना चाहते थे। इससे इनके परिवारों में अनबन थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि किसी विवाद या शादी न हो पाने से क्षुब्ध होकर युवती ने 15 जुलाई की रात को घर में जहर पी लिया था। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी।

परिजन बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए थे। इसके बाद निजी अस्पताल चले गए। शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई।  परिजन यहां से चुपचाप शव घर ले आए। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

 शनिवार की सुबह प्रेमिका की मौत की खबर पर मोगली उर्फ राहुल दुबे ने जीजा वेदप्रकाश निवासी चितरागोकुलपुर के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मोगली दो भाइयों में छोटा था। मृतका भी अपने परिवार में सबसे छोटी थी। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

दूसरी जगह शादी तय होने से बिछुड़ने का था भय
इलाकाई लोगों के मुताबिक युवक व युवती की शादी के पक्ष में कोई भी परिवार नहीं था। युवती की शादी कहीं और तय हो रही थी। युवक की शादी परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी थी। इससे दोनों को बिछुड़ने का डर था। वहीं युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने ही 15 जुलाई को जहर लाकर दिया था। चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed