फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Love chat between teacher and student in kanpur My personal photos were taken out Teacher big allegation

टीचर से लव चैट: 'मेरी निजी फोटोज निकाली और...' शिक्षिका बोली- मैंने तो छात्र को डांस सीखने को दिया था मोबाइल

Sun, 15 Oct 2023 11:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Oct 2023 11:46 AM IST
सार

कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कैंट स्थित स्कूल की शिक्षिका के साथ हाईस्कूल के छात्र की लव चैट पकड़ी गई। शिक्षिका ने कहा कि डांस सीखने को मोबाइल दिया था तभी छात्र ने तस्वीरें निकालीं। मैंने अंजाने में बिना डीपी वाली आईडी से चैटिंग शुरू की थी। अब स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका और उसके पति को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Love chat between teacher and student in kanpur My personal photos were taken out Teacher big allegation
शिक्षिका के गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैंने छात्र को अपना मोबाइल डांस सीखने के लिए दिया था तभी उसने मोबाइल से मेरी निजी तस्वीरें निकालकर अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर ली थीं। इन्हीं तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर संदेश और तस्वीरें भेजने के लिए मजबूर करता था। 
विज्ञापन


यह कहना है कैंट स्थित स्कूल की उस शिक्षिका का, जिसके साथ हाईस्कूल छात्र की लव चैट पकड़ी गई थी। हालांकि, शुक्रवार को शिक्षिका व उसके पति को स्कूल प्रबंधन ने निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


शिक्षिका के मुताबिक उन्होंने सूर्यांश नाम के शख्स की आईडी पर चैट की थी, जिसपर डीपी भी नहीं थी। इससे न तो सामने वाले की उम्र का पता चल रहा था और न ही उसके स्त्री या पुरुष होने का। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया छात्र शराब पीता है। आठ सितंबर को वह शुक्लागंज फ्लाईओवर के नीचे नशे में धुत मिला। उसने विभिन्न नंबरों से फोन कर धमकी दी थी। उसके पिता भी पीछा करते थे। शिक्षिका ने पिता पर अंतरंग संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। बताया जब उसे मना किया तो गलत आरोप लगा दिए।
 

वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल 75 साल से समाज की सेवा कर रहा है। धर्मांतरण और स्कूल में चुटिया काटने की बात गलत है। शिक्षिका के पति को भी भी जांच चलने तक निलंबित किया गया है।

दूसरी तरफ छात्र के पिता ने मामले की जांच किसी भी एजेंसी से कराने की अफसरों से मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षिका जांच को गुमराह करने के लिए मनगढ़ंत कहानी सुना रही है।

उन्होंने पहले कही गईं बातों को दोहराते हुए कहा कि वह शिक्षिका को सजा दिलाने के लिए आलाधिकारियों और मुख्यमंत्री तक जाएंगे। मामले की जांच कर रहे एसीपी कैंट बृजनारायण सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के अपने आरोप हैं। सबकुछ साफ होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed