फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lord Jagannath, sister Subhadra and brother Balabhadra will go on a city tour on 28th

Kanpur News: 28 को नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भ्राता बलभद्र

Mon, 16 Jun 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath, sister Subhadra and brother Balabhadra will go on a city tour on 28th
जगन्नाथ यात्रा की तैयारी करते भक्त। - फोटो : संवाद
कानपुर। पचकूचा, जनरलगंज स्थित अतिप्राचीन मंदिर में श्री जगन्नाथ महाराज बिरजी भगत की 215वीं रथयात्रा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है। रविवार को मंदिर प्रांगण में बैठक हुई। प्रबंधक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि रथयात्रा महोत्सव 27 से शुरू होगा। वहीं, 28 को शाम 6:30 बजे रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन


27 को सुबह छह बजे जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा व भ्राता बलभद्र का शृंगार व आरती कर मंदिर के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। शाम सात बजे जगन्नाथ स्वामी का चंदन शृंगार व हवन होगा। दूसरे दिन 28 तारीख को शाम 6:30 बजे विधि-विधान से पूजन व अर्चन कर जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा व भ्राता बलभद्र अपने रथ पर विराजमान होंगे और गाजे-बाजे व भक्तों की संगीतमय टोलियों के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। रथयात्रा में वैश्य समाज के विभिन्न वर्गों के 11 मंडल भी हिस्सा लेंगे। महोत्सव का समापन छह जुलाई को होगा। बैठक में उपप्रबंधक गोपाल जी गुप्त, अभिषेक गुप्त, एडवोकेट अंबरीष गुप्त, समीर, पुष्कर, ज्ञानेंद्र विश्नोई, कन्हैया गुप्ता, मनोज, शेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इन मार्गों से गुजरेगी रथयात्रा
रथयात्रा बिरजी भगत मंदिर, जगन्नाथ गली जनरलगंज से प्रारंभ होकर काहूकोठी, नील वाली गली, बिरहाना रोड, नयागंज चौराहे से बान बाजार, जनरलगंज, बजाजा, लाठी मोहाल, मानी राम बगिया, मेस्टन रोड, टोपी बाजार, चौक सर्राफा, कोतवाली चौराहा होते हुए प्रयाग नारायण मंदिर शिवाला में परिक्रमा कर अल्प विश्राम करेगी। इसके बाद कमला टॉवर, सिरकी मोहाल से होते हुए वापस मंदिर पर पूर्ण विश्राम लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed