फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Looting the family hostage in Kanpur,  suspected of being an acquaintance

ये कैसी ईमानदारी : मां की गर्दन पर तलवार और बेटे पर तमंचा रख बदमाश बोले- मंगलसूत्र दे दो...बहन बहुत जरूरत है

Wed, 31 Aug 2022 12:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 31 Aug 2022 12:14 AM IST
सार

गुजैनी में किराना व्यापारी के घर में घुसकर बदमाशों ने दो लाख की लूट को अंजाम दिया। बदमाश तमंचे और तलवार से लैस थे, जिसके चलते कई घंटों तक दहशत में परिवार रहा। पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाश नजर मिलाने पर भड़क गए थे।
 

विज्ञापन
Looting the family hostage in Kanpur,  suspected of being an acquaintance
किराना व्यापारी के घर लूट की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गुजैनी में किराना व्यापारी के घर में घुसे बदमाश करीब एक घंटे तक दहशत फैलाए रहे। व्यापारी जब बदमाशों को देख रहा था तो एक ने बोला कि नजर न मिलाओ। भड़कते हुए वह गालियां देकर मारने लगा। उसके बाद उसके मासूम बच्चे को गोद लेकर उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया।

विज्ञापन


महिला की गर्दन पर पहले से ही तलवार सटा रखी थी। यह मंजर देख पिता बेबस खड़ा रहा। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की छानबीन की। दरवाजों आदि पर फिंगर प्रिंट मिले हैं। एडीसीपी मनीष चंद्र सोनकर ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के वक्त ही बदमाशों ने दोनों के मोबाइल लेकर स्विच ऑफ कर दिया था।
विज्ञापन

वारदात के बाद जब वह फरार हुए तो दरवाजे की चौखट पर दोनों मोबाइल रखकर चले गए। पुलिस की जांच में सामने आया कि मकान से सटा हुआ एक पेड़ है, उसी पर चढ़कर बदमाश छत तक पहुंचे। चूंकि मकान निर्माणाधीन है, इसलिए ऊपर अभी दरवाजे नहीं लगे हैं। इसलिए आसानी से वह नीचे उतर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसी परिचित का हाथ होने की आशंका
घर के बाहर एक नौकर सो रहा था। बदमाशों ने उसको निशाना नहीं बनाया। जिस तरह से वह घर में दाखिल होकर सीधे कमरे तक पहुंचे उससे आशंका है कि वह परिचित थे। चूंकि काफी समय से मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।

लिहाजा वहां काम करने वाले व जो पहले काम कर चुके हैं वह भी शक के दायरे में हैं। पुलिस सभी का ब्योरा जुटा रही है। नजर मिलाने पर बदमाश भड़के थे। इससे आशंका है कि वह परिचित हैं। आशंका है कि उनको डर था कि अतुल उनको पहचान न ले।

मंगलसूत्र देने से किया इनकार, बदमाश बोला.. बहन मुझे बहुत जरूरत है
अंगूठियां व टप्स लेने के बाद जब बदमाशों ने ललिता से मंगलसूत्र उतारने को कहा तो वह रोने लगीं। उन्होंने कहा कि मंगलसूत्र छोड़ दो। इस पर एक बदमाश बोला...बहन मुझे बहुत जरूरत है। उसके बाद मंगलसूत्र भी गले से तोड़ दिया। चीखने चिल्लाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। यह भी कहा कि अगर वह चुप रहेंगे तो कुछ नहीं होगा।

ये था पूरा मामला
कानपुर में गुजैनी के मर्दनपुर गांव में सोमवार रात बदमाशों ने एक किराना व्यापारी के घर पर धावा बोल दिया। असलहे और तलवार से लैस नकाबपोश बदमाशों ने महिला व पांच साल के मासूम बच्चे को कब्जे में ले लिया। उसके बाद नकदी व जेवरात लूट ले गए। छत के रास्ते व्यापारी बाहर आया। तब पड़ोसी की मदद से पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मर्दनपुर गांव निवासी अतुल साहू पत्नी ललिता व पांच वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ रहते हैं। दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। अतुल के मुताबिक सोमवार रात करीब ढाई बजे तीन नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हो गए।

कुछ दूरी पर है पुलिस चौकी
मकान में नीचे ही बालाजी डिपार्टमेंटल स्टोर है, जिसे अतुल चलाते हैं। अतुल ने बताया कि दुकान के पास रात में अधिकतर समय पुलिसकर्मी मौजूद रहते थे, लेकिन सोमवार रात नहीं थे। वहीं मर्दनपुर पुलिस चौकी घटना स्थल से चार-पांच सौ मीटर की ही दूरी पर है। वारदात से पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed