{"_id":"582722214f1c1b7304b38ffd","slug":"looted-crackdown-bags-of-salt","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक की लूट: मंडी में धावा बोल सैकड़ों बोरियां उठा ले गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक की लूट: मंडी में धावा बोल सैकड़ों बोरियां उठा ले गए लोग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 12 Nov 2016 07:38 PM IST
विज्ञापन
नमक लेने के लिए उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा जिले में नोटों की मारामारी के बाद अब नमक को लेकर हायतौबा मच गई है। सोशल मीडिया पर नमक की कमी की अफवाह फैलते ही लोगों ने मंडी में धावा बोल दिया और एक सैकड़ा से ज्यादा नमक की बोरियां लूट लीं। रात में ही पहुंची पुलिस ने जगह जगह दबिश दी और नमक की कालाबाजारी कर रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे नमक की कमी की अफवाह फैलते ही लोग बाजार की तरफ दौड़ पड़े। नमक की मांग बढ़ने पर दुकानदारों ने 20 रुपये किलो बिकने वाला नमक 80 रुपये किलो बेचा। धीरे धीरे परचून की दुकानों और नमक की दुकानों में भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ने के कारण नमक के खरीददारों में अफरा तफरी मच गई। जिससे जुटी भीड़ ने चरन साहू, राजू पुरवार और राकेश कुमार की दुकानों में धावा बोलकर नमक से भरी बोरियां लूट ली और दुकानदारों के साथ धक्का मुक्की की। हालात बिगड़ते देख दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन तबतक एक सैकड़ा से ज्यादा नमक की बोरियां लोग लूट ले गए।
नमक की कालाबाजारी की भनक लगते ही कोतवाली पुलिस ने जगह जगह छापा मारकर ब्लैक में नमक बेच रहे दो दुकानदारों को मनोज कुमार व मुन्ना को हिरासत में ले लिया और दुकानों में नमक खरीददारी के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगाए लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस की गाड़ियां दौड़ते देख दुकानदार दुकानों की शटर गिराकर भाग खड़े हुए। शनिवार को सुबह प्रशासन ने नमक की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
महंगी दरों पर कोई नमक न खरीदे एनाउंस कराया। इसके बाद बाजार में निर्धारित दर पर नमक बेचा गया। बावजूद इसके नमक की दुकानों पर भारी भीड़ जुटी। सोशल मीडिया की अफवाह से शनिवार की रात को कुछ लोगों ने नमक की ज्यादा खरीददारी कर ली थी। आज सभी लोगों को नमक मिला और लोगों ने राहत की सांस ली।