फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Loot in three houses at Hardoi

तीन घंटे लूटपाट करते रहे डकैत, सोती रही पुलिस

Fri, 28 Jul 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 28 Jul 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Loot in three houses at Hardoi
डेमो
यूपी के हरदोई जिले में रविवार रात दो घरों में पड़ी डकैती का पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि बुधवार रात डकैतों ने कछौना के तीन घरों से करीब पांच लाख के नगदी-जेवर लूट लिए। डकैत तीन घंटे तक लूटपाट करते रहे और पुलिस सोई रही।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह मौके पर पहुंचे एसपी व अन्य अफसर जांच की खानापूरी कर लौट गए। डकैतों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच की दुहाई दे रही है। पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


हरदोई जिले के कछौना के पूर्वी बाजार में रामदास (55) अपने परिवार के साथ रहते हैं। रात लगभग 12 बजे डकैत छत के रास्ते घर में उतरे और मुख्यद्वार खोल लिया। इससे अन्य डकैत भी घर में घुस आए। आठ-दस डकैतों ने रामदास, उनके पुत्र विजय और विकास को तमंचों के बल पर रस्सी से बांधकर एक तरफ डाल दिया। घर की महिलाओं से चाभियां लीं और अलमारी, सेफ से सोने का एक हार, मांग बेदी, सोने की चेन, पांच अंगूठी, चांदी की कमर पेटी, बेसर, 10 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और एलईडी टीवी लूट लिया। जाते-जाते महिलाओं के पायल, मंगलसूत्र आदि भी उतरवा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से निकले डकैत पड़ोस में रामदास के भाई स्वर्गीय बृजमोहन के घर में घुसे। यहां घर के बाहर सो रहीं बृजमोहन की पत्नी शिवदेवी को तमंचे के बल पर अंदर ले गए और उनके पुत्र संतोष को भी बंधक बनाकर बक्से से तीन जोड़ी पायल, सोने के टाप्स, झाले, जंजीर, मांग बेदी, तीन हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद डकैतों ने लगभग 300 मीटर दूर शिव प्रताप के घर धावा बोला।


बाहर सो रहे शिवप्रताप व उनके पुत्र गुड्डू को तमंचों से धमका कर दरवाजा खुलवाने को कहा। गुड्डू की आवाज पर उसके भाई अरविंद ने दरवाजा खोला। अरविंद के साथ उसका एक रिश्तेदार राजपूत भी था। डकैतों ने चारों को रस्सी से बांध दिया। कमरे में रखी सेफ खोलकर सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, दो नथुनी, एक जोड़ी टाप्स, हाथ फूल और चांदी की कमर पेटी के साथ 12 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ितों की सूचना पर रात में ही यूपी-100 पुलिस पहुंची। सुबह एएसपी पूर्वी और सीओ बघौली घटनास्थल पर पहुंचे। दोपहर को एसपी विपिन कुमार मिश्र आए पीड़ितों से पूछताछ की।  

- तीन घंटे तक लूटपाट करते रहे डकैत, सोई रही पुलिस, चार दिन के भीतर हुई डकैती की दूसरी बड़ी वारदात 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed