{"_id":"5c02bbeebdec22416a475268","slug":"loot-by-giving-greed-of-one-crore-lottery-and-meeting-with-amitabh-bachchan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉल रिसीव होते ही अमिताभ बच्चन की आवाज...'बधाई हो आप करोड़पति बन गए, फिर ये हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल रिसीव होते ही अमिताभ बच्चन की आवाज...'बधाई हो आप करोड़पति बन गए, फिर ये हुआ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 02 Dec 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस इंसपेक्टर को मोबाइल दिखाता रोहित
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के बोहनार नानामऊ गांव निवासी एक युवक की एक करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने और फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन से मुलाकात का लालच देकर उससे 15 हजार रुपये की टोकन मनी बैंक एकाउंट में डलवा कर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को मोबाइल नंबर, बैंक एकाउंट नंबर आदि जानकारियां देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के बोहनार नानामऊ गांव निवासी रोहित ने पुलिस को बताया कि सप्ताहभर पहले उसके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया, और बताया कि उसको कौन बनेगा करोड़पति के विशेष आफर के तहत सेलेक्ट किया गया है। इसके अलावा फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन से भी मुलाकात कराई जाएगी।

अमिताभ बच्चन की आवाज में बात की....
शनिवार की दोपहर को उसके मोबाइल पर कॉल आई और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में एक व्यक्ति ने बात भी की। इसके बाद बताया कि 15 हजार रुपये की टोकनमनी एसबीआई बैंक के एकाउंट में डालने को कहा गया।
रोहित के अनुसार, वह तत्काल एसबीआई बिल्हौर पहुंचा और 15 हजार जमा किए। इसके बाद उसे मोबाइल नंबर पर फोन किया तो उससे गाली-गलौज भी हुआ, तब उसे ठगी का एहसास हुआ। इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि रोहित को तत्काल बैंक भेजा गया है, जहां जिस एकाउंट में रुपये जमा किए गए हैं। उसकी पड़ताल करवाई जा रही है साथ मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस पर लगवा कर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।