फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yatra Yojana gift for sisters: Minister of StateLokmata Ahilyabai Matrushakti Yatra Yojana gift for sisters: Minister of State

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना बहनों के लिए तोहफा : राज्यमंत्री

Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yatra Yojana gift for sisters: Minister of StateLokmata Ahilyabai Matrushakti Yatra Yojana gift for sisters: Minister of State
कानपुर देहात। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का लखनऊ से मुख्यमंत्री ने बुधवार को शुभारंभ किया। इसका सजीव प्रसारण माती स्थित ईको पार्क में जिले की महिलाओं की उपस्थिति में दिखाया गया।
विज्ञापन

यहां महिलाओं को शासन की कई योजनाओं के तहत लाभान्वित कर सम्मानित किया गया। साथ ही बहन, बेटियों को उपहार दिए गए। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल ने जिलाधिकारी कपिल सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के उद्बोधन को उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में मौजूद माताओं, बहनों एवं बेटियों द्वारा सुना गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा सभी माता-बहनों एवं बेटियों के लिए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 27 अगस्त को सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्य रात्रि तक सहयात्री सहित निशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इससे माताएं एवं बहनें आसानी से अपने भाइयों के पास जाकर उन्हें राखी बांध सकेंगी और रक्षाबंधन का पर्व उल्लास एवं सुरक्षित वातावरण में मना सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा 29 अगस्त से उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना अंतर्गत निशुल्क आजीवन बस यात्रा का लाभ मिलेगा। माताएं अपना आधार कार्ड अथवा निर्वाचन कार्ड दिखाकर निशुल्क यात्रा का लाभ ले सकेंगी। कहा कि यह योजना मातृशक्ति के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं प्रदेश में कहीं भी निशुल्क आवागमन कर सकेंगी तथा विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं तीर्थ स्थानों की यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। सरकार की योजनाओं के माध्यम से महिलाओं का सम्मान बढ़ा है
उन्होंने कहा कि माताएं और बहनें आगे बढ़ेंगी तभी देश और प्रदेश आगे बढ़ेगा। महिला सशक्तीकरण के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी माताओं, बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आज मातृशक्ति के लिए विभिन्न सौगातें प्रदान की गई हैं, जिनका निश्चित रूप से प्रदेश की महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने भी उपस्थित माता-बहनों एवं बेटियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित सभी माता-बहनों एवं बेटियों को वस्त्र एवं मिष्ठान्न वितरित किया गया। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, किट, वस्त्र, मिष्ठान्न आदि प्रदान कर सम्मानित एवं लाभान्वित किया गया। यहां एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सीडीओ विधान जायसवाल, सीएमओ डॉ. जयगोविंद, जिला विकास अधिकारी सुनील तिवारी, एआरएम रोडवेज मोहम्मद अश्फाक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed