फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lokmanya tilak superfast train stopped in chitrakoot because of heavy rain in mumbai

भारी बारिश के चलते मुंबई जाने वाली ट्रेन को रोक चित्रकूट से किया वापस, यात्रियाें में मच गया हड़कंप

Mon, 05 Aug 2019 10:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Aug 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
lokmanya tilak superfast train stopped in chitrakoot because of heavy rain in mumbai
चित्रकूट में खड़ी मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक - फोटो : अमर उजाला
मुंबई में लगातार बारिश से बाढ़ की संभावना को देखते हुए इस रूट की ट्रेनों का आगे का परिचालन रद कर दिया गया है। पटना से मुंबई जा ही लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट ट्रेन को मानिकपुर जंक्शन से लौटा दिया गया इसी प्रकार काशी एक्सप्रेस को सतना से लौटा दिया गया है। इस दौरान स्टेशन पर रात भर यात्रियों में अफरा तफरी रही।
विज्ञापन


रेल अधिकारियों ने एनाउंस कर पूरे मामले की बार बार जानकारी दी। यात्रियों को उनकी वापसी उसी ट्रेन से निशुल्क कराई गई। इसके अलावा उनके टिकट के मूल्य की धनराशि उनके संबधित स्टेशन के टिकट विंडो से लेने को कहा गया है। रविवार की रात को सुपरफास्ट लोकमान्य तिलक ट्रेन जैसे ही प्रयागराज से चली तो मानिकपुर जंक्शन पर एनाउंस हुआ कि इस ट्रेन को मुुंबई की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहां बाढ़ की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया। इस ट्रेन का स्टापेज मानिकपुर नहीं है लेकिन इसी कारण उसे देर रात लगभग सवा 11 बजे रोका गया। यात्रियों को पूरी जानकारी दी गई। रोहतास बक्सर बिहार निवासी दिनेश सिंह, मुगलसराय निवासी आंशुमान सिंह व रूदीला बेगल और भिवाणी आरा निवासी दीपक ने बताया कि उनका मुंबई में बेहद जरूरी काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वहां के हालात के बारे में जानकारी के बाद मजबूरी में लौटना पड़ रहा है। इसी प्रकार सतना पहुंची काशी एक्सप्रेस को भी लौटा दिया गया। उस ट्रेन के यात्रियों को जानकारी दी गई है। स्टेशन अधीक्षक आंचल पांडेय ने बताया कि मुंबई जाने वाली तीन अन्य ट्रेनों को भी रोका गया है और उनका रूट बदला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed