{"_id":"6645ef9d4fc1c5d5a40be0d3","slug":"lok-sabha-phase-4-election-kannauj-parliamentary-constituency-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Lok Sabha Phase 4 Election: नेताओं को उनके ही बूथ पर वोटर ने दिखाया आईना, यहां वोटरों का उत्साह कम दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Lok Sabha Phase 4 Election: नेताओं को उनके ही बूथ पर वोटर ने दिखाया आईना, यहां वोटरों का उत्साह कम दिखा
Thu, 16 May 2024 05:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 May 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र के त्योहार के दौरान मतदाताओं ने अलग ही अंदाज दिखाया। पहले के तीन चरण के मुकाबले यहां के वोटरों ने न सिर्फ ज्यादा वोटिंग की, बल्कि पिछले चुनाव से भी ज्यादा आंकड़ा को पार कर लिया। खास बात यह रही कि नेताओं को उनके ही बूथों पर मतदाताओं ने खूब नचाया। जिले भर में प्रचार की कमाल संभालने वाले नेताओं के बूथ पर वोटरों का उत्साह कम ही दिखा। कुछ जगहों पर जरूर अपवाद रहा।
विज्ञापन
सोमवार को हुए मतदान के दौरान सबकी निगाह सांसद सुब्रत पाठक के बूथ पर लगी थी। शहर के पठकाना मोहल्ला सि्थत भोलानाथ धर्मशाला में बने पोलिंग सेंटर पर 5400 मतदाताओं में 3169 मतदाताओं ने वोट डाले। इस मतदान केंद्र पर 58.69 प्रतिशत वोटिंग हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया का वोट वीरहार मतदान केंद्र पर है। इस बूथ पर 800 मतदाताओं में 426 लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन
इससे उनके बूथ पर 56.25 फीसद मतदान हुआ। शहर के शेखाना मोहल्ला सि्थत मतदान केंद्र पर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान का वोट है। यहां 1238 मतदाताओं में से 694 लोगों ने ही मतदान किया। उनके मतदान केंद्र पर 56 प्रतिशत ही मतदान हुआ है। इसी तरह हूंसेपुर में बसपा जिलाध्यक्ष बबलू गौतम के बूथ पर 80 प्रतिशत मदान हुआ। यहां के 600 मतदाताओं में 481 लोगों ने वोट डाला। छिबरामऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य नई तहसील बूथ की वोटर हैं। यहां 83 फीसदी मतदान हुआ। कुल 511 में से 424 लोगों ने वोट डाला।
विज्ञापन