फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha Elections, CM Yogis public meeting in Patara, sought votes in favor of Akbarpur candidate

लोकसभा चुनाव: पतारा में CM योगी की जनसभा, बोले- अल्पसंख्यक आरक्षण की बात..देश के खिलाफ साजिश, पढ़े और क्या कहा

Wed, 08 May 2024 02:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 08 May 2024 02:32 PM IST
सार

Kanpur News: पतारा कस्बे में सीएम योगी अकबरपुर सीट से प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ राम भक्त हैं, तो दूसरी ओर राम द्रोही। सनातन सत्य है। रामद्रोही की हमेशा हार होती है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections, CM Yogis public meeting in Patara, sought votes in favor of Akbarpur candidate
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर के पतारा कस्बे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को आरक्षण की बात देश के खिलाफ साजिश है। एक तरफ राम भक्त हैं, तो दूसरी ओर राम द्रोही। सनातन सत्य है। रामद्रोही की हमेशा हार होती है।

विज्ञापन

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि यह सत्ता में आए, तो माफिया को गले लगाएंगे। अल्पसंख्यकों को अधिकार देंगे, जो कांग्रेस कई बार कर चुकी है। रंगनाथ व सच्चर कमेटी गठित इसीलिए किया गया था। कांग्रेस ने हमे का विभाजन की राजनीति की है। इंडी के एक नेता भी ऐसा ही बोले हैं।

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम भक्त पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर कोई एक शब्द नहीं बोला, लेकिन माफिया के फातिया पढ़ने जरूर गए थे। कहा कि एक वोट नए भारत के दर्शन करा रहा है। महिलाएं और सीमाएं सुरक्षित हैं। विकास के कार्य हो रहे हैं।

गन्ने की गुंजाइश होती है, तो शुगर कॉम्पलेक्स बनाएंगे
घाटमपुर क्षेत्र को लेकर कहा कि यहां पहले तमंचे बनते थे। डिफेंस कॉरिडोर को लेकर कहा कि अब यहां तोप बनती हैं। जब पूरी दुनिया में गरजेंगी, तो कानपुर का भी नाम होगा। उन्होंने आगे कहा कि हम यहां का सर्वे करा रहे हैं। गन्ने की गुंजाइश होती है, तो शुगर कॉम्पलेक्स बनाएंगे।

विज्ञापन

पहले मतदान, बाद में जलपान का नारा दिया
कहा कि अब कांग्रेसी अपने नेताओं को कोसते हैं कि यदि उनके नेता पहले ही राम मंदिर बनवा देते। माफिया को ठिकाने लगा देते, तो ये दिन न देखने पड़ते। बार बार अकबरपुर का नाम लेने पर मजाकिया लहजे से कहा कि बार बार यह नाम लेने में भी संकोच होता है। मौजूद जन समुदाय से कहा कि गुलामी के निशान खत्म करने में सहयोगी वोट देकर बनें। अंत में पहले मतदान, बाद में जलपान का नारा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed