फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha elections: 10 thousand policemen and 10 thousand home guards will be deployed in the elections

कानपुर: चुनाव में तैनात होंगे 10 हजार पुलिसकर्मी और 10 हजार होमगार्ड, सॉफ्टवेयर से लगाई जाएगी चुनाव ड्यूटी

Mon, 18 Mar 2024 12:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 18 Mar 2024 12:11 PM IST
सार

Kanpur News: 18 अप्रैल से कमिश्नरी में 30 स्टैटिक सर्विलांस टीमें अपना भ्रमण शुरू करेंगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले की सीमा पर ये टीमें बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू करेंगी। मतदाताओं को चुनाव के दौरान बांटी जाने वाली शराब और कपड़ों पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड ने काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections: 10 thousand policemen and 10 thousand home guards will be deployed in the elections
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कमिश्नरी पुलिस ने चुनाव को लेकर कवायद शुरू कर दी है। इस बार गैर जिलों और कमिश्नरी के 10 हजार पुलिसकर्मी और 10 हजार होमगार्ड चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए जाएंगे। पुलिस लाइन के बैडमिंटन कोर्ट मेें चुनाव सेल का ऑफिस बनाया गया है। चुनाव सेल प्रभारी एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार को बनाया गया है। इसके अलावा इस बार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर से लगाई जाएगी। एप से एक बार में 50 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा सकती है। जल्द ही आगरा की पुलिस विभाग की टीम सॉफ्टवेयर संबंधी काम के लिए यहां आएगी।

विज्ञापन


18 अप्रैल से कमिश्नरी में 30 स्टैटिक सर्विलांस टीमें अपना भ्रमण शुरू करेंगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले की सीमा पर ये टीमें बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू करेंगी। मतदाताओं को चुनाव के दौरान बांटी जाने वाली शराब और कपड़ों पर नजर रखने के लिए फ्लाइंग स्क्वॉड ने काम शुरू कर दिया है। स्थानीय खुफिया इकाई यानी एलआईयू के साथ इंटेलीजेंस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। कमिश्नरी में 4500 पुलिस कर्मी है। 15 अप्रैल को कमिश्नरी के 2700 पुलिस कर्मी गैर जिलों में चुनाव कराने के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


जिलों में बिकने वाली शराब, तमंचे और अवैध असलहों की खरीद फरोख्त, नशीले पदार्थ की तस्करी, चुनाव के दौरान अशांति फैलाने की आशंका, मोहल्ले के दबंग, पुराने अपराधी, राजनीतिक अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों ने जारी किए हैं। किसी भी तरह का आपसी विवाद होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हर थाने को पुलिस लाइन से 10 सब इंस्पेक्टर दिए गए हैं, जो कानून व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार 10 अति संवेदनशील बूथ हुए कम
बीते चुनावों में 919 अति संवेदनशील बूथ थे। इस बार इनमें से 10 बूथ कम हो गए हैं। शासन का आदेश है कि इन 909 बूथों के आसपास के इलाकों की विशेष निगरानी की जाए। इन बूथों पर सीआईएसएफ के जवानों की तैनाती की जाएगा। बूथों के बाहर वीडियो कैमरा लगेगा और मतदान स्थल को छोड़कर पूरे बूथ में ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही बीते चुनाव में अशांति फैलाने वाले लोगों की भी सूची तैयार की गई है। जल्द ही पुलिस इनके खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई करने जा रही है।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के कैमरे करेंगे पुलिस की मदद
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 30 मार्च तक कमिश्नरी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लक्ष्य पुलिस के पास है। थाना पुलिस लोगों से मिलकर सीसीटीवी लगवाने और चौराहे गोद लेने का अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस लोकसभा चुनाव में इन कैमरों से हर गतिविधि पुलिस की नजरों के सामने होगी। चुनाव के दौरान पुलिस कर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। जिन पुलिस कर्मियों को गाड़ी आवंटित हैैं, वे सभी अपने साथ वीडियो फोटोग्राफर भी रखेंगे।
शहर में कुल बूथ- 3614
 
 जोन कुल क्रिटिकल बूथ
पूर्वी-  879 221
पश्चिमी-   978 254
दक्षिण- 889   287
सेंट्रल-    868 147
 

जिले में चुनाव की तैयारी हो रही है। चुनाव आयोग के मतदान की तिथि घोषित करने के बाद पुलिस को अलर्ट रहने और चुनाव संबंधी तैयारियां करने के लिए कहा गया है। - हरीश चंदर, एडिशनल सीपी, कानपुर कमिश्नरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed