फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha election vote counting: Fate of Ramesh Awasthi, Alok Mishra will be decided first in Kanpur

लोकसभा चुनाव मतगणना: कानपुर में रमेश अवस्थी, आलोक मिश्रा के भाग्य का फैसला पहले आएगा

Wed, 29 May 2024 12:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 May 2024 12:20 AM IST
सार

Lok Sabha Election Vote Counting: चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी। विधानसभा क्षेत्रवार वोटों की गिनती की जाएगी। रमेश अवस्थी, आलोक मिश्रा के भाग्य का फैसला पहले आएगा।

विज्ञापन
Lok Sabha election vote counting: Fate of Ramesh Awasthi, Alok Mishra will be decided first in Kanpur
लोकसभा चुनाव की मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चार जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना नौबस्ता गल्ला मंडी में सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसमें विधानसभा क्षेत्रवार वोटों की गिनती की जाएगी। निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना को लेकर जो व्यवस्था बनाई है। उसके तहत महानगर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी और कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा के भाग्य का फैसला पहले होगा।

विज्ञापन


उसके बाद अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र भाजपा के देवेंद्र सिंह भोले और सपा के राजाराम पाल में किसने बाजी मारी इसका इस पर फैसला आएगा। महानगर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी सीसामऊ विधानसभा का मतों की गिनती सबसे पहले होगी, और इस क्षेत्र में परिणाम क्या रहा यह भी सबसे पहले पता चलेगा। वैसे तो यह नियमानुसार है लेकिन सीसामऊ विधानसभा ऐसा क्षेत्र है जहां पर भाजपा और इंडी गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो सकता है। सीसामऊ क्षेत्र में कुल 275 बूथ हैं, जहां पर मतों की गिनती होनी है।

विज्ञापन

महानगर लोकसभा का परिणाम पहले और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम उसके बाद आएगा। इसी तरह बसपा से महानगर में कुलदीप भदौरिया और अकबरपुर से राजेश द्विवेदी भी मैदान में हैं। महानगर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र की बात की जाए तो सबसे पहले महानगर लोकसभा का चुनाव परिणाम सामने आएगा। महानगर सीट से कुल पांच विधानसभा क्षेत्र जुड़े हैं। इसी तरह अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की गिरती सबसे अंत में होगी। 


 

मतगणना कार्य के लिए 760 कर्मियों को लगाया गया है। जिन्हें सीएसए के सभागार में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। मतगणना को लेकर गल्ला मंडी परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। इसका जायजा लेने के लिए मंगलवार को सीडीओ सुधीर कुमार ने निरीक्षण किया। गल्ला मंडी स्थल में 52 स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। यहीं पर दस विधानसभा सीटों की अलग-अलग हाल में मतगणना होगी। प्रत्येक हाल में 14 टेबल लगेंगे। वहीं, बैलेट पेपर की गिनती के लिए अकबरपुर सीट पर 16 टेबल और कानपुर सीट के लिए 10 टेबल लगाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य विधानसभा में 300 से अधिक बूथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed