फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lok Sabha Election: Naseemuddin gave statement against BJP

Lok Sabha Election: नसीमुद्दीन ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के मुद्दों की निकली हवा

Mon, 20 May 2024 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 May 2024 05:50 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: गृह जनपद मतदान करने पहुंचे पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भाजपा पर हमला बोला। कहा कि इस बार भाजपा की 400 से हार होगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Naseemuddin gave statement against BJP
नसीमुद्दीन सिद्दकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृह जनपद मतदान करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दकी ने भाजपा को आड़े हाथ लिया। मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इस बार भाजपा 400 पार नहीं, बल्कि 400 से हार होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के हर मुद्दे की हवा निकल चुकी है। हर जगह इंडिया गठबंधन की लड़ाई खुद जनता लड़ रही है। भाजपा राम मंदिर के नाम पर धोखा देने का काम कर रही है।

विज्ञापन


उसकी यह चाल यहां की गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म नहीं कर सकती है। शहर के बजरंग इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र से बाहर निकलते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, बिहार, सभी जगह तो भाजपा को इस बार हार का सामना करना पड़ रहा है, फिर यूपी के लिए अलग से क्या कहा जाए।
विज्ञापन


कहा कि राम मंदिर लोगों के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है, यहां आज भी हिंदू-मुस्लिम एक-दूसरे को खून देकर जिंदगी देने का काम करते हैं। सहारनपुर, कैराना, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत आदि सीटों पर भाजपा को करारी हार मिलने वाली है। उन्होंने कहा कि चार जून को चुनाव के परिणाम आ रहे हैं और उसी दिन उनका जन्मदिन भी होता है। लिहाजा भाजपा की हार की अच्छी खबर भी मिलना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed