फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   lok sabha election, Displeasure of villagers, Sadhvi Niranjan Jyoti returned backwards

Fatehpur: ग्रामीणों की नाराजगी पड़ी भारी, उल्टे पांव लौटी साध्वी निरंजन ज्योति

Sat, 04 May 2024 11:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 May 2024 11:49 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने हाथ में तख्ती लिए रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया। जिसके बाद वह उल्टे पांव लौट गईं। 

विज्ञापन
lok sabha election, Displeasure of villagers, Sadhvi Niranjan Jyoti returned backwards
लोगों के बीच से निकलतीं साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों से मिलने गईं भाजपा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति को शनिवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण हाथ में तख्ती लिए विरोध में नारे लगाते रहे। साध्वी गाड़ी से उतरी और लोगों के बीच पहुंची। विरोध देखकर तुरंत लौटी और गाड़ी में बैठकर चली गईं।
विज्ञापन


साध्वी निरंजन ज्योति का हसवा विकासखंड के सराय मोहन सलेमपुर (नौबस्ता) में कार्यक्रम था। सुबह दस बजे साध्वी को आना था, लेकिन साध्वी दोपहर बाद 3 बजे वहां पर पहुंची। ग्रामीण साध्वी को देखकर भड़क गए। बड़ी संख्या में लोग तख्तियां लेकर विरोध करने लगे। तख्तियों पर रोड नहीं तो वोट नहीं लिखा था। विरोध देखकर साध्वी गाड़ी से उतरी तो लेकिन फिर चार कदम चलने के बाद गाड़ी पर फिर बैठ गई। मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा और जिला पंचायत सदस्य रिंकू लोहारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। बताया कि जिस रोड की आप मांग कर रहे हैं वह स्वीकृति हो चुकी है। आचार संहिता लगने के कारण काम चालू नहीं हो सका है। जून के बाद इस रोड का निर्माण होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

वहीं ग्रामीणों का कहना था कि हमारे क्षेत्र का बिल्कुल विकास नहीं हुआ है। क्षेत्र की अंबापुर से हथगाम मार्ग रोड पूरी तरह जर्जर है। गांव के ग्रामीणों को 20-20 किमी घूमकर आना-जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि उनहा चौराहे से थरियांव मार्ग व मंडा सराय से छिवलहा मार्ग भी पूरी तरह ध्वस्त है। उसकी भी मांग की।

2019 में लग गया था मरम्मत का बोर्ड
पिछले लोकसभा चुनाव में रोड बनाने का आश्वासन मिला। जिसके लिए बकायदा बोर्ड भी लगा दिया गया। बावजूद इसके रोड नहीं बन सकी। 100 से अधिक गांव के ग्रामीण इस रोड की मांग कर रहे हैं । हालांकि ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही हाथ लगा। अगर समय पर राजनैतिक दल इस मार्ग पर ध्यान देते तो मार्ग बन गया होता।

 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तोड़ दी कुर्सियां
साध्वी को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था। ग्राम प्रधान ने टेंट लगवाया था, जिसमें कुर्सियां डाली गई थीं। ग्रामीणों ने कई कुर्सियों को तोड़ दिया। उनका कहना था कि केंद्रीय राज्य मंत्री ने सदर क्षेत्र को पूरी तरह नजरअंदाज किया है। उनका विकास केवल अमौली व देवमई विकासखंड में ही दिखता है।

 
विज्ञापन

मेले की वजह से थी भीड़
सराय मोहन सलेमपुर नौबस्ता में चार दिवसीय मेले का आयोजन था। जिसके कारण शनिवार को बड़ी भीड़ थी। इस दिन यहां बाजार भी लगी थी। साध्वी को देखते ही लोग फूट पड़े। वहां पर कोडूपुर, सरांय सुदामापुर, सराय मोहन सलेमपुर, मंडा सराय, सखियांव, जैदपुर, ख्वाजीपुर सेमरइया, उनहा समेत अन्य गांव के लोग थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed