फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lok sabha election, BSP chief Mayawati reached Kannauj

मायावती बोलीं: इलेक्टोरल बांड के खुलासे में पाक साफ निकली बसपा, भाजपा की गारंटी हवा-हवाई

Thu, 09 May 2024 04:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 May 2024 04:19 PM IST
सार

Kannauj News: प्रत्याशी के समर्थन में बसपा प्रमुख मायावती कन्नौज जिले पहुंची। यहां उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर कई सियासी हमले किए।

विज्ञापन
lok sabha election, BSP chief Mayawati reached Kannauj
बसपा प्रमुख मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचीं बसपा प्रमुख मायावती ने इलेक्टोरल बांड का हवाला देकर अपनी पार्टी को पाक साफ बताया है। भाजपा और कांग्रेस को मिले बांड का हवाला देते हुए कहा कि बसपा कभी धन्ना सेठों से पैसे नहीं लेती, यह बात सुप्रीम कोर्ट के खुलासे से साफ हो चुका है। बसपा अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों से मिले आर्थिक सहयोग से ही गतिविधियों को संचालित करती है।

विज्ञापन


कन्नौज, फर्रुखाबाद और इटावा की संयुक्त चुनावी सभा में पहुंचीं बसपा प्रमुख ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर कई सियासी हमले किए। उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस की सरकारों ने गलत नीतियां अपनाईं, उससे वो केंद्र और प्रदेश सरकार से बाहर हुई। अब उसी रास्ते पर भाजपा भी चल रही है। भाजपा की सरकार में दलित, शोषित, वंचित, मुस्लिम, धार्मिक, अलसंख्यक वर्ग परेशान है, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


इनकी कथनी और करनी में फर्क है। इसलिए यह तय हो गया है कि इस चुनाव में भाजपा केंद्र की सत्ता में आसानी से वापस नहीं होने जा रही है। बसपा के नेतृत्व में सभी वर्गों का सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की तर्ज पर ध्यान दिया जाएगा। किसी का शोषण नहीं होगा। बसपा ने चार बार यूपी की सरकार में जो कल्याणकारी काम किए, उसे अब दूसरे प्रदेशों की सरकार नकल करके चल रही हैं। केंद्र में मौका मिला तो यूपी के उसी मॉडल की तर्ज पर केंद्र में भी सरकार चलाई जाएगी। कहा कि सपा की सरकार में प्रदेश में दलित और वंचित वर्ग से भेदभाव हुआ। सपा की सरकार ने दलित महापुरुषों के नाम से बनाए गए जिलों, संस्थानों और पार्कों का नाम बदल दिया। इसलिए उन्हें अब इस वर्ग से वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे दिन दिखाने का वादा निकला हवा-हवाई, गारंटी भी दिखावा
बसपा प्रमुख ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इनका अच्छे दिन का वादा हवा-हवाई साबित हुआ। इसी तरह गारंटी की बात भी महज दिखावा है। उनकी बातों में नहीं आना है। इन लोगों की हवा-हवाई बातों से भरा हुआ घोषण पत्र जाति किया है। बाद में यह घोषणा पत्र की बातें भूल जाते हैं। बसपा की ओर से कभी भी घोषणा पत्र जारी नहीं होता है। बिना घोषणा पत्र के ही चार बार प्रदेश में सरकार बनी है। बसपा ने किसी के भी घोषण पत्र से ज्यादा काम किया है। बसपा सरकार में हुए काम को जनता आज भी याद करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed