फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lok sabha election, Akhilesh Yadav said BJP wants to snatch the right to vote

Etawah: अखिलेश यादव बोले- वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा

Wed, 01 May 2024 09:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 May 2024 09:18 PM IST
सार

Etawah News: पूर्व मुख्यमंत्री ने मैनपुरी लोस प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में जसवंतनगर में तीन जगह जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई वसूली के कारण है। बोले कि चाचा ने ठान लिया है तो भाजपा का वोटों से इलाज से किया जाएगा।

विज्ञापन
lok sabha election, Akhilesh Yadav said BJP wants to snatch the right to vote
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी से लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जसवंतनगर में तीन जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान वह ज्यादातर समय भाजपा पर बेहद आक्रामक रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों से वोट देने का अधिकार छीनना चाहती है। इस बार चुनाव संविधान बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। भाजपा केंद्र में आई तो संविधान बदलकर सभी के अधिकार छीनने का काम करेगी।

विज्ञापन


रायनगर के मुलायम सिंह इंटर कॉलेज, बलरई के बीएसटी इंटर कॉलेज और धनुआ के डॉ. राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह से दोपहर तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीन सभाओं को संबोधित किया। जनसभाओं में वह भाजपा पर आक्रामक रहे। कहा कि महंगाई का मुख्य कारण भाजपा की ओर से की गई वसूली है। चंदे के नाम पर कई ऐसी कंपनियों हैं जिनके पास उतना मुनाफा तक नहीं जितना उनसे धन लिया गया है। बोले यदि भाजपा सरकार सत्ता में आ गई तो बिस्किट के पैकेट में एक बिस्किट रह जाएगा।

विज्ञापन

कहा कि लगातार बोरी में से खाद कम की जा रही है। यदि इनकी (भाजपा) सरकार आई तो पाउच में किसानों को खाद लेनी पड़ेगी। उन्होंने मजदूर दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि मजदूरों के कानून में भी खेल करके उनके अधिकारों को छीनने का काम भाजपा ने किया है। मुफ्त राशन वितरण पर तंज कसा। बोले पहले कैसा राशन बंट रहा था, अब चुनाव जीतने के बाद कम राशन बांटा जा रहा। उन्होंने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो सपा सभी को पौष्टिक आटा और फ्री डाटा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि सपा ने एंबुलेंस चलाई थी। उसे भाजपा ने खराब कर दिया है।

वहीं, डायल 100 का नाम बदलकर भाजपा ने जब 112 कर दिया तो पुलिस ने भी नंबर बढ़ने के बाद वसूली बढ़ा ली है। भाजपा ने सिर्फ समाजवादियों के किए कामों का श्रेय लिया है। युवाओं से रोजगार छीन लिया गया। कहा कि अग्निवीर बनाकर सिर्फ चार साल में नौकरी दी जा रही है। कहा कि कभी हमसे नाराज होने वाले पुलिसकर्मियों के साथ भी यह हो सकता है। उनकी नौकरी भी तीन साल के लिए की जा सकती है।

बोले, सरकारी संस्थानों को आउटसोर्स पर करके और सरकारी विभागों में आउटसोर्स पर नौकरी देकर युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो सेना में नौकरी करने वालों को उसी तरह तनख्वाह, पेंशन समेत सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

सदन में चाचा के सामने सहम जाते थे मुख्यमंत्री
अपने संबोधन में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसे। कहा कि मुख्यमंत्री जी यहां चाचा को प्रसाद की जगह चूरन देने की बात कह रहे थे। वह चाचा के सामने सदन में सहम जाते थे। उन्हें भी पता है कि यहां से सपा की बड़ी जीत होनी है। बस औपचारिकता भर करने के लिए आए थे।

बोले-चाचा ने इस बार इलाज करने की ठान ली है। वोटों से इलाज हो ही जाएगा। कहा कि यहां की जीत हमेशा ऐतिहासिक रही है। उन्होंने सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को बड़ी संख्या में मतों से जिताने की अपील की। कार्यक्रम में संयोजक अनिल प्रताप सिंह यादव, प्रो. बृजेश चंद्र यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सोनू यादव, शिवपाल सिंह यादव, अनुज मोंटी यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed