{"_id":"663ba84ce1785ce9f60c8f7a","slug":"lok-sabha-election-akhilesh-said-bjp-government-wants-to-abolish-the-constitution-2024-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: अखिलेश बोले- यह चुनाव आने वाली पीढ़ी को बचाने का है, संविधान खत्म करना चाहती है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: अखिलेश बोले- यह चुनाव आने वाली पीढ़ी को बचाने का है, संविधान खत्म करना चाहती है भाजपा सरकार
Wed, 08 May 2024 10:00 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 08 May 2024 10:00 PM IST
सार
Farrukhabad News: क्रिश्चियन कॉलेज के मैदान से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को उपज की कानूनी गारंटी और गरीबों आटा देंगे।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ी को बचाने का है। भाजपा की सरकारों ने हर वर्ग को धोखा दिया है। सरकार संविधान खत्म करना चाहती है। इस बार केंद्र में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। हम किसानों को फसल मूल्य की कानूनी गारंटी देंगे। गरीबों का राशन बढ़ाएंगे। उन्हें अनाज की जगह आटा देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य के समर्थन में बुधवार को क्रिश्चियन स्कूल मैदान में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार फसल का दोगुना मूल्य तो दूर लगान की भरपाई नहीं कर सकी है। किसान कर्ज में डूब रहा है। उद्यमियों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया गया। किसानों ने बलिदान देकर तीन काले कानून खत्म कराए। अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है। किसानों की उपज का वाजिब मूल्य दिलाना है। गठबंधन की सरकार मूल्य की कानूनी गारंटी देगी।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार 10 साल से नौजवानों को धोखा दे रही है। 11 परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। इससे युवाओं का एक-तिहाई भविष्य खराब हो गया। आने वाली पीढ़ी और संविधान को बचाना है। मंच पर प्रत्याशी डॉ. नवलकिशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफानुल हक कादरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस की भी भर्ती तीन साल कर सकती है यह सरकार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी ली कि जैसे सेना में अग्निवीर की भर्ती चार साल के लिए निकाली, वैसे ही पुलिस की भी तीन साल की कर सकती है। कहा कि यह चंदा वसूली सरकार है। वैक्सीन लगवाने वाली कंपनी से पैसा वसूल लिया। कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को दिल की बीमारी हो रही है। सरकार फ्री इलाज व जांच कराए।

इटावा-बरेली छह लेन का एक्सप्रेसवे का भरोसा दिया
उन्होंने खाद की बोरी में चोरी को किसान के साथ धोखा करार दिया। पांच किलो राशन कम है। हम मात्रा बढ़ाकर आटा और टाटा का नमक भी देंगे। हमारी सरकार में चली एंबुलेंस और पुलिस की 100 नंबर सेवा बर्बाद कर दी। जिले को इटावा-बरेली छह लेन का एक्सप्रेसवे देने और गंगा एक्सप्रेसवे को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से जोड़ने का भरोसा दिलाया।

मंच से गिरने व उल्टी दस्त से दो की हालत बिगड़ी
सपा मुखिया का संबोधन शुरू हुआ, तो कुर्सियां छोड़कर भीड़ आगे पहुंच गई। इसी दौरान बीच में फंसे जहांगीरपुर निवासी युवक उवैश खां (18) बेहोश हो गया। उसे उल्टी व दस्त होने लगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। संबोधन खत्म हुआ, तो कुछ युवा बढ़कर मुख्य मंच के पास पहुंचे। इसी दौरान फतेहगढ़ के सिविल लाइंस निवासी शानू खान मंच से नीचे गिर गए। इससे उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से उन्हें लोहिया अस्पताल भिजवाया गया। यहां से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। शानू खान ने बताया कि उन्हें मंच से धक्का दिया गया। इसी से वह नीचे गिरे। काफी देर तक पड़े रहने के बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
पंडाल पर चढ़े युवा, बैरिकेडिंग व कनात के पाइप टूटे
युवाओं में इस कदर जोश था कि अखिलेश यादव के मंच पर आते ही तमाम युवा पंडाल के ऊपर चढ़ गए। यही नहीं युवाओं ने सुरक्षा के लिए बनाई गई डी की बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। इससे सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनाए गए मंच पर लगी कनात के पाइप टूटने से बड़ा हादसा होने से बच गया।