Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lok Sabha election 2024 Both Deputy CMs of UP can contest Lok Sabha elections

UP: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! ब्रजेश पाठक यहां से तो केशव मौर्य इस सीट से लड़ सकते हैं

Sun, 10 Mar 2024 02:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 10 Mar 2024 02:40 PM IST
सार

कानपुर महानगर सीट पर टिकट को लेकर कवायद चल रही है। अभी तक इस सीट के लिए नाम फाइनल नहीं हो सका है। इस बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का नाम फिर चर्चा में आया है। वहीं, डिप्टी सीएम केशव मौर्य को भी इस बार भाजपा चुनाव में उतार सकती है।

विज्ञापन
Lok Sabha election 2024 Both Deputy CMs of UP can contest Lok Sabha elections
Lok Sabha election 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा की महानगर सीट पर भाजपा इस बार किसे उतारेगी, इस पर प्रदेश इकाई की ओर से मंथन पूरा हो गया है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में फाइनल सूची को हरी झंडी दी जाएगी। इसमें अभी एक दो दिन का समय लग सकता है। महानगर सीट पर भाजपा किसे प्रत्याशी बनाएगी यह अभी तय नहीं है, लेकिन सांसद सत्यदेव पचौरी अभी भी दिल्ली में ही डटे हैं। 
विज्ञापन


लोकसभा की महानगर सीट पर भाजपा इस बार किसे उतारेगी, इस पर प्रदेश इकाई की ओर से मंथन पूरा हो गया है, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में फाइनल सूची को हरी झंडी दी जाएगी। 
विज्ञापन

बाकी नेता जो इस संबंध में दो दिन पहले दिल्ली गए थे, वे लौट आए हैं। भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 10 में से नौ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सिर्फ महानगर सीट को वेटिंग में डाला गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली सूची जारी होने के दूसरे दिन ही सांसद पचौरी के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और विधायक सुरेंद्र मैथानी भी दिल्ली पहुंच गए थे। दोनों वहां एक दिन रहकर वापस आ गए लेकिन पचौरी दिल्ली में ही हैं।

शायद इसलिए कि यदि हाईकमान की ओर से अचानक बुलावा आए तो तत्काल पहुंच सकें। चर्चा है कि पचौरी की उम्र पार्टी के निर्धारित मानक से अधिक है। कहा यह भी जा रहा है पचौरी की ओर से उम्र के मानक पर सांसद हेमा मालिनी और सांसद जगदंबिका पाल का उदाहरण भी हाईकमान को दिया जा चुका है।
Trending Videos

इस बीच शनिवार को फिर से चर्चा उठने लगी कि भाजपा अपने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को चुनाव लड़ाएगी। क्योंकि प्रयागराज के फूलपुर सीट पर भी अभी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, इस वजह से केशव प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में आया है। 

 

इसी तरह ब्रजेश पाठक को लेकर कहा जा रहा है कि पार्टी ने उन्नाव और लखनऊ की सीट पर प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिया है। इसलिए यदि भाजपा ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाती है तो सिर्फ कानपुर की महानगर सीट ही ऐसी है, जहां से उन्हें उतारा जा सकता है। 



 

इन सभी संभावनाओं के बीच कुछ और नाम भी महानगर सीट से जोड़े जा रहे हैं। इसमें रमेश अवस्थी, नीतू सिंह और मालिनी अवस्थी का नाम शामिल है। जानकारी मिली है कि पार्टी की ओर से प्रत्याशियों के नाम को लेकर कोर कमेटी की बैठक 10 और 11 मार्च के बीच होगी। उसी दौरान प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed