फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lockdown: Worker died after falling from truck while returning from Hyderabad

लॉकडाउन: बंधना था सेहरा घर से उठी अर्थी, हैदराबाद से वापस आते समय ट्रक से गिरकर श्रमिक की मौत

Mon, 18 May 2020 08:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 18 May 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Worker died after falling from truck while returning from Hyderabad
शैलेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

कोरोना महामारी के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान हैदराबाद में फंसे हरदोई निवासी युवक साथियों के साथ ट्रक से घर वापस आते वक्त रास्ते मेें हादसे का शिकार हो गया। मध्य प्रदेश के सतना जिले में चलते ट्रक से नीचे गिरने के बाद युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को साथी शव लेकर गांव पहुंचे।

विज्ञापन


शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि युवक की शादी तय थी। हरदोई के गांव टिकारी निवासी प्रहलाद का 22 वर्षीय शैलेंद्र आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में पत्थर काटने का काम करता था। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन लागू हो गया है, जिसके चलते अन्य लोगों के साथ ही शैलेंद्र भी हैदराबाद में फंस गया था।
विज्ञापन

 

काफी इंतजार के बाद भी लॉकडाउन नहीं खुला तो शैलेंद्र गांव के ही 12 अन्य साथियों के साथ शनिवार की अल सुबह पैदल ही घर वापस आने के लिए निकल पड़ा। साथियों के मुताबिक रास्ते में ट्रक मिल गया। ट्रक सतना मध्य प्रदेश तक जा रहा था, जिस पर वह सभी ट्रक पर सवार हो गए।

साथी पंकज व मुकेश ने बताया कि रास्ते में मध्य प्रदेश के जिला सतना के थाना अगरा के पास संतुलन बिगड़ जाने पर वह ट्रक से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मध्य प्रदेश पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया। सोमवार को साथी उसका शव लेकर गांव पहुंचे।

शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी तय थी। 12 मई को शादी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार था। इसके बाद परिजन उसके सिर पर सेहरा सजा देखना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सिर पर सेहरा सजने की जगह पर घर से उसकी अर्थी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed