फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lockdown news in hardoi, Bank management upset due to rush of customers

ग्राहकों की भीड़ देख बैंक प्रबंधन के भी फूल रहे हाथ पांव, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए पुलिस ने चेताया

Mon, 13 Apr 2020 04:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 13 Apr 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
lockdown news in hardoi, Bank management upset due to rush of customers
बैंक के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

हरदोई जिले में बैंकों के बाहर लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अब तो बैंक प्रबंधन के भी हाथ पांव फूलने लगे हैं। बैंकों के बाहर दिन प्रतिदिन भीड़ बढ़ती जा रही है जिसको देखकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अपने कार्य छोड़ बैंक कर्मियों को लाइनें बनाने को बाध्य होना पड़ रहा है। इधर पुलिस भी बैंकों के सहयोग में सोमवार को लोगों को एलर्ट करती दिखाई दी।

विज्ञापन

बैंकों में कुछ दिन पहले से जनधन खाता धारकों की चहल पहल दिखाई दी थी। अब तो हालत यह है कि सफाई कर्मियों सहित श्रमिकों के खातों में पैसे आने के बाद बैंकों के बाहर लाइनें काफी नजर आने लगी। जिसमें अधिकांशत: सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होते नहीं दिख रहा है।

विज्ञापन


सोमवार को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। महात्मा गांधी मार्ग स्थित यूनियन बैंक के बाहर जब भीड़ ग्राहकों की बढ़ी तो बैंक कर्मियों को बार बार बाहर निकलना पड़ा और भीड़ न लगाने को लेकर चेताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह बड़े चौराहे स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर भी महिलाओं व पुरुषों की अलग अलग लाइन लगाई गई जिसके बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग न देख पुलिस भी पहुंच गई और उसने भी लोगों को काफी हद तक समझाया और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने पर बल दिया। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि नियम अपनाने पड़ेंगे। बैंकों को निर्देशित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed