{"_id":"5e7ef6628ebc3e78c00d060b","slug":"lockdown-news-in-hamirpur-hello-police-control-room-me-and-my-kids-are-hungry","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैलो..पुलिस कंट्रोल रूम, मेरे पास पैसे नहीं हैं, परिवार भूखा है, हरकत में आई पुलिस, घर पहुंचाया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैलो..पुलिस कंट्रोल रूम, मेरे पास पैसे नहीं हैं, परिवार भूखा है, हरकत में आई पुलिस, घर पहुंचाया राशन
Sat, 28 Mar 2020 12:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 28 Mar 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने घर पहुंचाया राशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैलो...पुलिस कंट्रोल रूम। मैं एक दुकान पर काम करता था। जहां से प्रतिदिन मिलने वाली मजदूरी से परिवार का भरण पोषण होता था। लॉकडाउन के चलते दुकान बंद होने पर अब पेट भरना मुश्किल हो रहा है। पूरा परिवार भूखा है। हमीरपुर जिले में यूपी 112 में जब ये सूचना मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आई।
कोतवाल मनोज शुक्ला के निर्देशन में थाना राठ व यूपी 112 के कर्मचारियों ने अपने स्तर से राशन की व्यवस्था की। कोतवाली के कांस्टेबल उमाशंकर शुक्ला व अंशुल ने गुलाब नगर मोहल्ला निवासी सुखदेव सोनी के घर पहुंच कर राशन उपलब्ध कराया। साथ ही आश्वासन दिया कि अगर दोबारा जरूरत पड़े तो बेफिक्र होकर कॉल कर लेना। पुलिस प्रशासन आपके साथ है। यह सुनकर पूरा परिवार आश्वस्त हुआ।