फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lockdown news, coronavirus news, Migrant labour died in kanpur

यूपी: दूसरे शहर में गुजारा मुश्किल हुआ तो घर के लिए निकल पड़े, देहरी तक पहुंचने से पहले दो ने तोड़ा दम

Sun, 17 May 2020 01:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 May 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
lockdown news, coronavirus news, Migrant labour died in kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
कोरोनावायरस और लॉकडाउन के बाद दूसरे शहर में गुजर बसर करना मुश्किल हुआ तो घर के लिए निकल पड़े। घर की देहरी तक पहुंचने से पहले ही दो प्रवासी लोगों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


बहराइच के रानीगंज थाना अंतर्गत मकसूद पुर गांव का रहने वाला खुशबुद्दीन (16) कुछ माह पूर्व चाचा इकबाल और भाई सलाउद्दीन के साथ नौकरी की तलाश में मुंबई गया था। 23 मार्च को लॉकडाउन होने पर तीनों फंस गए थे। जमापूंजी खत्म हो गई तो 14 अप्रैल को तीनों ट्रक में सवार होकर घर के लिए चल दिये।
विज्ञापन


सलाउद्दीन ने बताया कि शनिवार शाम रास्ते में छोटे भाई खुशबुद्दीन को तेज बुखार आया था। एक स्थान पर गाड़ी रुकी तो उसे दवा लाकर दी थी लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। देर रात ट्रक चालक ने उसे कानपुर के रामादेवी चौराहे पर उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर न होने की बात कहकर स्टाफ ने इलाज करने से मना कर दिया। इसके बाद किसी तरह ई-रिक्शा से भाई को दूसरे अस्पताल ले जा रहे थे। इस बीच रास्ते मे उसे उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। किशोर को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसका सैंपल लिए जाने की बात कहकर पुलिस ने शव को हाथ तक नहीं लगाया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल टीम बुलाई गई है।

वहीं दूसरी घटना कन्नौज जिसे से है। यहां मुम्बई से लौट रहे वृद्ध की रास्ते में ही मौत हो गई। 60 वर्षीय वृद्ध 12 मई को मुंबई से दो भांजों के साथ ट्रक से अपने घर हरदोई लौट रहा था। कन्नौज के जीटी रोड स्थित हरदोई मोड़ पर ट्रक ने सवारियों को उतार दिया। वृद्ध ने भांजों से खाना मांगा।


भांजे फल की ठेली देखकर फल खरीदने पहुंचे तो वृद्ध को अचानक चक्कर आ गया। जिसके बाद उसने तड़पकर दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक हरदोई के थाना सांडी स्थित सैतियापुर निवासी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed