फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lockdown in kanpur: Complaint in the control room, sahib food is not reaching inside the street

Lockdown in Kanpur: सहन नहीं हुई भूख, कंट्रोल रुम में की शिकायत, साहब गली में नहीं पहुंच रहा खाना

Sat, 11 Apr 2020 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
lockdown in kanpur: Complaint in the control room, sahib food is not reaching inside the street
रेड जोन घोषित इलाके सील होने के बाद लगाई गई बैरिकेडिंग - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के दौरान कानपुर में बने केंद्रीय कंट्रोल रूम में शनिवार को भोजन और जरूरी वस्तुएं न पहुंचने की शिकायतें ज्यादा आईं। छावनी, सीसामऊ, आर्य नगर, कल्याणपुर और किदवई नगर क्षेत्र से और जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भोजन और खाद्य वस्तुएं नहीं मिलने की शिकायतें रहीं।
विज्ञापन


कई ने कहा कि लोग सड़कों के किनारे भोजन और खाद्य सामग्री वितरित कर चले जाते हैं, गलियों के अंदर लोग नहीं पहुंचते हैं, जिसकी वजह से खाने-पीने की दिक्कत बढ़ रही है। लॉकडाउन के चलते प्रशासन गरीब और असहाय  लोगों तक खाना पहुंचाने के प्रयास करने में जुटा है।
विज्ञापन


लोगों की समस्याएं सुनने के लिए कंट्रोल रुम बनाया गया है। जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने दोपहर बाद शिकायतों की जानकारी ली। उसके बाद डीआईजी अनंत देव के साथ शहर के कई थाना क्षेत्रों में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों को सेक्टर मजिस्ट्रेट और थानों को भेजी जा रही हैं। कुछ जगहों से राशन कार्ड नहीं बनने, राशन की दुकान पर अनाज नहीं मिलने और सब्जी-फल के दाम अधिक लेने की शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। इसकी जांच के लिए जिलापूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed