फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lockdown in hardoi: Sweet shops will be opened keeping the rules and conditions

lockdown in hardoi: अब थोड़ा अच्छा होगा जिलेवासियों का टेस्ट, खुलेंगे ढाबे व रेस्टोरेंट, ये रही पूरी जानकारी

Wed, 20 May 2020 08:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 May 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
lockdown in hardoi: Sweet shops will be opened keeping the rules and conditions
हरदोई में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन वन, टू, थ्री में तो जिलेवासियों का टेस्ट खराब रहा लेकिन भविष्य में यदि सब कुछ ठीक रहा तो जिलेवासियों को ढाबों व रेस्टोरेंट के व्यंजन व मिष्ठान भंडारों की स्वादिष्ट मिठाइयां खाने को मिलेंगीं। जिलाधिकारी ने नियम व शर्तो के साथ इनको खोले जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा पेंट, बर्तन, फोटोग्राफी व जूता चप्पल आदि की दुकानों को भी नियमत: खोले जाने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन

मिठाइयों की दुकानों पर यह व्यवस्था रहेगी लागू
मिष्ठान भंडारों, हलवाइयों की दुकानें, रेस्टोरेंट, बेकरी व ढाबों को खोलने की अनुमति ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सोमवार से गुरुवार तक शर्तो के साथ होगी। कोई भी व्यक्ति परिसर, सामने एवं आसपास रूककर, खड़े होकर या बैठकर खाने पीने का कार्य नहीं करेगा। ऐसा करने पर उस प्रतिष्ठान को तत्काल बंद करा दिया जाएगा और उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। इन प्रतिष्ठानों से केवल पैक्ड खाद्यान्न व सामान ले जाना अनुमन्य होगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग न पाए जाने पर भी दुकान को तत्काल बंद करवा दिया जाएगा। प्रतिष्ठानों के बाहर गोले भी बनाने होंगे।

विज्ञापन

सोमवार से गुरुवार यह खुलेगा बाजार
सोमवार से गुरुवार को हैंडपंप रिपेयरिंग व रिबोर, हार्डवेयर, पेंट, सेनेट्री, इलेक्ट्रीशियन प्लंबर, आटो रिपेयर, आटो गैराज, साइकिल मरम्मत, ईंट, सीमेंट, मौरंग, बालू, सरिया, लोहे की दुकान सोमवार से गुरुवार खुलेंगीं। तो इसके साथ ही सोमवार से गुरुवार के लिए प्रिंटिंग प्रेस, ड्राई क्लीनर्स, जनरल स्टोर्स, आटो शोरूम, टेलर्स, जूता चप्पल, फर्नीचर, चश्में, घड़ी, कास्मेटिक, बैग अटैची की दुकानें भी खोली जाएंगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार से रविवार इनको होगी अनुमति
शुक्रवार से रविवार तक इलेक्ट्रिकल्स, इलेक्ट्रानिक्स शोरूम, रेडीमेड कपड़े, वस्त्रालय, ज्वैलरी, बर्तन, स्टेशनरी, गिफ्ट शाप व फोटाग्राफी की दुकानें खोली जाएंगीं।

यह दुकानें खुलेगीं प्रतिदिन
जबकि कृषि यंत्र, खाद, बीज, कीटनाशक, रसायन, पशु आहार की दुकानें, फोन, रिचार्ज मरम्मत, अधिकृत एजेंसियां प्रतिदिन खोली जाएंगीं।

मास्क न पहने हो ग्राहक तो न दें सामान
जिलाधिकारी पुलकित खरे की ओर से सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि दुकान पर मास्क पहनकर ही बैंठें। सैनिटाइजर अवश्य रखें। यदि दुकान पर आने वाले ग्राहक मास्क न लगाएं हो तो उन्हे सामान न दिया जाए उन्हे मना कर दिया जाए।

शाम छह बजे तक बिक सकेगीं सब्जियां
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सब्जी मंडी के संबंध में मुख्य मंडी सुबह चार बजे से शाम सात बजे तक खुलेगी। सब्जी मंडी का रिटेल वितरण सुबह छह बजे से सुबह नौ बजे तक होगा। फल सब्जी मंडियों को बड़े व खुले स्थानों पर स्थापित कर सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक सामान्य लोगों के लिए खोला जा सकेगा।

शाम सात से सुबह सात तक आवागमन रहेगा निषिद्ध
शाम साज बजे से सुबह सात बजे तक किसी भी व्यक्ति, वाहन आदि का आवागमन निषिद्ध रहेगा।

सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र में लग सकेगी साप्ताहिक मंडी
शहरी क्षेत्र में कोई भी साप्ताहिक मंउी नहीं लग सकेगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में साप्ताहिक मंउी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लगाने की अनुमति होगी।

औद्योगिक इकाइयों में हो नियमों का पालन
सभी प्रकार की औद्योगिक इकाइयारें को कंटेंन्मेंट जोन के बाहर अनुमति होगी लेकिन औद्योगिक इकाइयों को फेस कवर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा एवं औद्योगिक गतिविधियों के लिए बसों के इस्तेमाल पर भी सावधानी बरते जाने के निर्देश हैं।

नर्सिंग व प्राइवेट अस्पतालों को लेनी होगी अनुमति
जारी निर्देशों में बताया गया कि नर्सिंग होम व प्राइवेट अस्पतालों को इमरजेंसी व आवश्यक आपरेशन कने के लिए स्वास्थ्स विभाग की अनुमति व समस्त सुरक्षा उपकरण व प्रशिक्षण के बाद खोलने की अनुमति होगी।

ड्राइवर के साथ बस दो को चौपहिया वाहन में अनुमति
चौपहिया वाहन में ड्राइवर के साथ दो के बैठने की अनुमति होगी। इसके अलावा यदि परिवार के दो बच्चे हैं तो उनको भी अतिरिक्त अनुमति दी जा सकती है। बाइक सवार को हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। थ्री व्हीलर वाहन में ड्राइवर के अतिरिक्त दो व्यक्तियों तक ही चलने की अनुमति होगी। थ्री व्हीलर वाहन की पार्किंग के दौरान दो पहिया वाहनों के बीच में न्यूनतम छह फीट की दूरी रखनी होगी।

मुख्य मार्गसे दूर रहें सब्जी व फल के ठेले
सब्जी व फल के ठेले गतिमान रहते हुए मोहल्लों व कालोनियों में बिक्री कर सकेंगे। इन्हे सड़क के किनारे व प्रमुख मार्गो पर आने की अनुमति नहीं होगी।

समस्त होटल रहेंगे बंद
समस्त होटल, जो स्वास्थ्यकर्मियों आदि के क्वारंटाइन किए जाने के लिए या अधिकृत रूप से पेड क्वारंटाइन के लिए चिंहित किए गए हैं को छोड़कर अनिवार्य रूप से सभी बंद रहेंगे।

यह पूर्णतया बंद रहेंगे
समस्त स्कूल, कालेज, शैक्षिक प्रशिक्षण , कोचिंग संस्थान आदि।
- समस्त सिनेमा हाल, शापिंग मॉल, जिम, तरण ताल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार एवं सभागार आदि।
- सामाजिक, राजनैतिक , खेल, मनोरंजन्र, शैक्षिक, सांस्कृतिक, धार्मिक सहित अन्य सामूहिक कार्यक्रम।
- समस्त धार्मिक स्थल, पूजा स्थल, जनसामान्य हेतु बंद रहेंगे। धार्मिक जुलूस आदि पूर्ण निषिद्ध रहेंगे।

हॉटस्पॉट के लिए नहीं लागू होगी व्यवस्था
उक्त व्यवस्था हाट स्पाट एरिया के लिए लागू नहीं होगी। जिन्हे सैनिटाइजेशन व मेडिकल चेकअप केि लिए तीन दिनों के लिए बाधित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed