फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lock found in primary school, BDO suddenly arrived to inspect

हरदोई: प्राथमिक विद्यालय में बंद मिला ताला, छह पर गिरी गाज, अचानक निरीक्षण करने पहुंचे थे बीडीओ

Fri, 06 Mar 2020 04:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Mar 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
lock found in primary school, BDO suddenly arrived to inspect
स्कूल के बाहर खड़े बच्चे - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के विजयीपुर के खंड विकास अधिकारी गोपीनाथ पाठक ने शुक्रवार सुबह प्राथमिक विद्यालय गढ़ा का औचक निरीक्षण किया। वहां सुबह साढ़े नौ बजे ताला बंद था और बच्चे बाहर खड़े थे। बीडीओ ने प्रधानाध्यापक समेत सभी छह शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय में सुबह नौ बजे से तीन बजे तक कक्षाएं संचालित होने का नियम है। बीडीओ गोपीनाथ पाठक सुबह साढ़े नौ बजे प्राथमिक स्कूल गढ़ा पहुंचे तो वहां ताला बंद था। बगल के उच्च प्राथमिक स्कूल में एक सहायक शिक्षक विजय कटियार अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


नाराज बीडीओ ने प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत सभी छह को निलंबित करने व उच्च प्राथमिक विद्यालय के अनुपस्थित सहायक शिक्षक का वेतन काटने की संस्तुति की है। बीईओ राजीव रंजन का कहना है कि स्कूल में सुशील कुमार प्रधानाध्यापक, प्रवीण कुमार, गौरव कुमार गुप्ता, अभिनव कुमार श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार मौर्य शिक्षा मित्र, मजहर अली शिक्षा मित्र कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य सुशील कुमार विजयीपुर बीआरसी केंद्र में निष्ठा प्रशिक्षण में गए थे। बीडीओ की निरीक्षण आख्या व संस्तुति अभी उन्हें मिली नहीं हैं। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed