{"_id":"5ec57c1a8ebc3e90955a785f","slug":"lock-down-akbarpur-news-knp56119217","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदलपुर में सुबह खुली दुकानें पुलिस ने बंद कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदलपुर में सुबह खुली दुकानें पुलिस ने बंद कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। संदलपुर में सुबह खुली दुकानें बंद कराने पर दुकानदारों ने हंगामा किया। बाद में चौकी प्रभारी के समझाने पर दुकानदार शांत हुए। जिले में नगरीय क्षेत्रों में एक दिन सड़क की बाईं तरफ और दूसरे दिन दाईं ओर की दुकानें खोलने का आदेश पूर्ववत है। अब दोपहर 12:30 बजे से सायं 6:30 बजे तक खुलेंगी। किराना, सब्जी, दूध व फल की दुकानेें सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेंगी।
संदलपुर में कुछ दुकानदारों को नियम को लेकर गलत फहमी हो गई। सुबह के समय केवल किराना, सब्जी, दूध व फल की दुकानें खोलने की छूट है। संदलपुर में ब्यूटी पार्लर, बर्तन व कपड़े की दुकानें सुबह खुली देख कर पुलिस ने बंद करा दी। इस पर दुकानदारों ने हंगामा कर दिया। चौकी इंचार्ज उमेश चंद्र ने दुकानदारों को समझाकर शांत कराया। जिले में मिठाई, नाई की दुकान, होटल व ढाबा बंद रहेंगे।
ई-रिक्शा व टेंपो पर प्रतिबंध रहेगा। बुधवार को जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, पियूष कौशल, श्याम ओमर, सर्वेश, कपिल मिश्र, सुनील गुप्ता, अमल अग्रवाल, सुशील कुमार ने डीएम राकेश कुमार सिंह को ज्ञापन देकर सभी दुकानें सुबह के समय ही खोलने की छूट देने की मांग की है।