फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   lock down

पैदल व साइकिल से लौट रहे घर

Fri, 08 May 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
lock down
गुड़गांव से आजमगढ़ जाते प्रवासी मजदूर। - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा (कानपुर देहात)। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों का पलायन थम नहीं आ रहा है। गुरुवार जिले से पैदल निकल रहे 35 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। फिर भोजन कराने के बाद आगे जाने दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान से प्रवासी मजूदर अपने घरों के लिए पैदल ही जा रहे हैं। हरियाणा से पैदल अमेठी के लिए पैदल जा रहा मजदूरों को सिकंदरा में रोककर थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद उन्हें खाना खिलाया गया। मजदूर रोशनी, वसीम, नूरजहां, अमीन ने बताया कि वह लेाग हरियाणा में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन के बाद एक माह बैठकर खाना पड़ा। ऐसे में रुपये खत्म हो गए। सवारी वाहन का भी कोई जुगाड़ नहीं हुआ तो पैदल निकलना मजबूरी हो गई।
विज्ञापन

छोटे बच्चों को वह कंधे पर बैठाकर तो कुछ दूरी पैदल चलाकर यात्रा कर रहे हैं। रास्ते में कहीं खाना मिला तो कहीं किसी ने नहीं पूछा। छोटे बच्चों को दूध नहीं मिल पा रहा है। कई मजदूर साइकिल से जाते दिखे। इंद्रजीत, सुनील, प्रमोद, विनोद, रामशरन ने बताया कि वह जयपुर में काम करते थे। मधुवन बिहार साइकिल से जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों ने साइकिल खरीदी तो कुछ को मददगारों ने मुफ्त साइकिल दे दी। काफी मजदूर हरियाणा गुरुग्राम से आजमगढ़ साइकिल से जा रहे थे। अकबरपुर में ओवर ब्रिज के नीचे 12 लोगों को रोककर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि कुल 35 लोगों की जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed