फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Liver health improved after 16 hours of fasting NASH patients benefited these results came in GSVM research

UP: 16 घंटे के उपवास से सुधरी लिवर की सेहत, नैश के रोगियों को मिला फायदा, GSVM के शोध में निकले ये परिणाम

Tue, 25 Feb 2025 04:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर
रजा शास्त्री, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 25 Feb 2025 04:58 PM IST
सार

Kanpur News: डॉ. गुप्ता ने बताया कि शोध में शामिल डायबिटीज के रोगियों को फैटी लिवर की दिक्कत थी। कुछ नैश की गिरफ्त में भी थे। रोगियों के लिवर की फाइब्रो स्कैन जांच कराई गई, तो उनकी बीमारी रिवर्स होने लगी थी।

विज्ञापन
Liver health improved after 16 hours of fasting NASH patients benefited these results came in GSVM research
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

24 घंटे में 16 घंटे उपवास रखें और बाकी आठ घंटे की अवधि में खाएं-पीएं तो डायबिटीज, मोटापा के साथ लिवर की सेहत भी दुरुस्त होगी। फैटी लिवर फिर सामान्य होने लगेगा। लिवर फाइब्रोसिस भी ठीक होने लगेगी। यह तथ्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के शोध में उजागर हुआ है। शोध के अगुवा मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. विशाल कुमार गुप्ता का कहना है कि उपवास (इंटरमिटेंट फास्टिंग) से खराब लिवर में भी सुधार आया है। नॉन अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (नैश) के रोगियों को फायदा मिला। उपवास से लिवर ठीक होने का यह तथ्य पहली बार दर्ज किया गया।

विज्ञापन

हैलट में आए डायबिटीज के 74 रोगियों को इस शोध में शामिल किया गया। इन रोगियों को दिन में आठ घंटे खाने की छूट दी गई। वह दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक हर रोज की तरह सामान्य भोजन लेते रहे। रोगियों ने सिर्फ लंच और डिनर लिया। रात 10 बजे के बाद अगले दिन दोपहर दो बजे के पहले तक रोगियों ने कुछ नहीं खाया। रोगियों को सिर्फ पानी पीने, बिना चीनी और दूध की ब्लैक कॉफी और चाय पीने की छूट दी गई। इसके बाद रोगियों की जांच की गई। इसमें रोगी का ब्लड शुगर लेवल और मोटापा को नियंत्रित करने में मदद मिली, लेकिन सबसे चौंकाने वाला परिणाम लिवर की सेहत में सुधार का आया।

विज्ञापन

फाइब्रो स्कैन जांच कराई, तो बीमारी रिवर्स होने लगी थी
डॉ. गुप्ता ने बताया कि शोध में शामिल डायबिटीज के रोगियों को फैटी लिवर की दिक्कत थी। कुछ नैश की गिरफ्त में भी थे। रोगियों का वजन कम होने लगा और इसके साथ ही लिवर में वसा का जमाव कम हुआ। इससे सूजन कम हो गई। रोगियों के लिवर की फाइब्रो स्कैन जांच कराई गई, तो उनकी बीमारी रिवर्स होने लगी थी। उपवास से तीन महीने के अंदर ही लिवर की जांच में फर्क आ गया। शोध में 18 से लेकर 60 साल के रोगी शामिल किए गए। इनमें 36 महिलाएं और 38 पुरुष रोगी थे। ज्यादातर रोगी 40 से 50 वर्ष आयु वर्ग के थे। शोध की कुल अवधि दो साल थी।

विज्ञापन

डायबिटीज के शत-प्रतिशत रोगियों को होता नैश
डायबिटीज के शत-प्रतिशत रोगी देर-सबेर नैश की गिरफ्त में आते हैं। इसके साथ मोटापा से ग्रस्त 90 फीसदी रोगियों को नैश होता है। डायबिटीज और मोटापा के साथ नैश के रोगी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। नैश के रोगी को अगर वायरल और दूसरा संक्रमण हुआ तो लिवर बहुत जल्दी फेल हो जाता है। हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमण नैश रोगियों के लिए जानलेवा साबित होता है।

विज्ञापन

नॉन अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस (नैश) पर यह पहला काम हुआ है। डायबिटीज और मोटापा पर तो इंटरमिटेंट फास्टिंग को लेकर शोध किए गए हैं। लेकिन, नैश पर पहली बार डाटा रिकॉर्ड किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के जर्नल आफ डायबिटोलॉजी में इसे प्रकाशन के लिए स्वीकृत कर लिया गया है। हैलट में आए पांच सौ रोगियों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 74 रोगियों को शोध में शामिल किया गया।  -डॉ. विशाल कुमार गुप्ता, शोध के अगुवा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed