फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Live tableaux were the center of attraction on Dussehra.

Kanpur News: दशहरा पर सजीव झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

Thu, 22 Oct 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Live tableaux were the center of attraction on Dussehra.
कानपुर देहात/रसूलाबाद। जनपद में विजयादशमी पर मंगलवार को रामलीला में सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने रामदरबार की झांकियों की आरती उतारी और पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व देवाधिदेव शंकर आदि की भव्य शोभायात्रा बैंड-बाजे के साथ निकाली गई। इसके पीछे की ओर से रावण सेना की शोभा यात्रा भी निकली। रामदरबार की शोभायात्रा में सजीव झांकियों ने मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम का जयघोष कर पुष्प वर्षा की। कई जगह पर रथ रुकवाकर श्रद्धालुओं ने आरती भी की।
विज्ञापन

शोभा यात्रा श्री धर्मगढ़ बाबा मंदिर से तहसील मार्ग होकर बिल्हौर मार्ग से होकर आजाद चौक, लहरापुर मार्ग, पठान मोहाल बाजार होकर झींझक मार्ग तिराहा से धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर पहुंची। यहां सत्संग मंडल अध्यक्ष बउअन चौरसिया, उमेश गुप्ता, संजय मिश्रा, अमित पांडेय, राजीव शुक्ला आदि रहे। इसी प्रकार रूरा में भी रामलीला मैदान से होकर रावण सेना निकली। अकबरपुर में अयोध्यापुरी से सदर बाजार नयागंज होकर भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान आदि की शोभायात्रा निकली। लंकापुरी मैदान पर अंतिम दिन की लीला का मंचन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
फोटो- 3 कहिंजरी में निकाली जाती रामदरबार की सजीव झांकी। संवाद
कहिंजरी में निकली देवी-देवताओं की शोभायात्रा
रसूलाबाद। कहिंजरी में दशहरा पर श्रीराम व अन्य देवताओं को रथ पर बिठाकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होकर शोभायात्रा निकली। श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, ब्रह्मा-विष्णु-महेश, गणेश, इंद्र, वामन भगवान आदि पर छतों से महिलाओं ने पुष्प वर्षा की। यहां रविकांत शुक्ला, नितिन रावत, मोनू यादव, रामजी पांडेय आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed