{"_id":"5f25a4348ebc3e63a145c4e7","slug":"live-coronavirus-in-up-news-193-new-positives-and-two-patients-died-in-districts-around-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: कानपुर के आसपास के जिलों में 193 नए पॉजिटिव और दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: कानपुर के आसपास के जिलों में 193 नए पॉजिटिव और दो मरीजों की मौत
Sat, 01 Aug 2020 10:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना का कहर
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में शनिवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में 22 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें तीन पुलिस कर्मी, जिला जेल के 6 बंदी व हास्पिटल संचालक व उनकी पत्नी भी शामिल हैं। इससे जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 494 पहुंच गई है।
जनपद में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण सरकारी विभागों के साथ जिला जेल में भी दस्तक दे चुका है। 27 जुलाई को पहला बंदी संक्रमित मिला। इसके बाद शुक्रवार को दो बंदियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में छह और बंदी संक्रमित मिले हैं। इनमें 60 वर्षीय दो, 70 वर्षीय एक वृद्ध के अलावा 30 वर्षीय, 38 व 50 वर्षीय बंदी शामिल हैं। इससे जिला जेल में संक्रमित बंदियों की संख्या 9 हो गई है।
प्रभारी जेल अधीक्षक गिरजा शंकर यादव ने बताया कि सात बंदी जेल में ही आइसोलेट रहेंगे जबकि दो को एल-1 अस्पताल भेजने के लिए अनुमति मांगी गई है। इसके अलावा कमालगंज थाने के दो सिपाही व पुलिस लाइन के एक सिपाही की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
वहीं आवास विकास कालोनी निवासी नर्सिंगहोम संचालक (30), उनकी पत्नी(23) व पत्नी की मोहल्ला सधवाड़ा निवासी सहेली(22) भी कोरोना की चपेट में है। नर्सिंगहोम संचालक के साथ उनकी पत्नी व उसकी सहेली होम आइसोलेशन में हैं। नगरपालिका का एक 48 वर्षीय सफाई कर्मी संक्रमित निकला। इसके अलावा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मौधा निवासी डीसीएम चालक(28) व शहर के देवराम निवासी महिला(40) की भी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इसके अलावा नवाबगंज थाने के संक्रमित दरोगा के संपर्क में आए गांव अठरुइया निवासी प्रधान का भाई उम्मरपुर में मेडिकल स्टोर संचालक (38) कोरोना की चपेट में आ गया हैं। नवाबगंज का 30 वर्षीय एक युवक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। शहर के मोहल्ला अंडियाना निवासी 42 वर्षीय युवक, मोहल्ला नुनहाई निवासी भाजपा के नामित सभासद का भाई(40) व पिता(81) के अलावा कादरीगेट निवासी 60 वर्षीय वृद्धा व राजेपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इससे जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 494 हो गई। इनमें 334 मरीज ठीक हो चुके हैं। 12 मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 148 केस एक्टिव हैं।

आबकारी इंस्पेक्टर, नर्स समेत 19 कोरोना संक्रमित
उन्नाव जिले में एंटी रैपिड किट से हुई जांच में आबकारी इंस्पेक्टर व नर्स सहित जिले में 19 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को औरास व श्रीराममूर्ति मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों की सूची तैयार कर रहा है।
संक्रमितों की पहचान के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों की ओर से एंटी रैपिड किट से की गई जांच में काशीराम कालोनी निवासी 25 व 28 साल के दो युवक, आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर व उनका चालक, कासिफअली सराय मोहल्ला निवासी 52 साल के अधेड़, नवाबगंज ब्लॉक के गांव लच्छीपुर में 18 साल का युवक, बांगरमऊ के मोहल्ला मुन्नू मियां तलैया निवासी पिता व उसकी बेटी संक्रमित मिले हैं।
नौनिहालगंज मोहल्ले में 35 साल की महिला 41 साल का युवक, सहदानी मोहल्ले में 35 साल का युवक, 28 साल की युवती, हसनगंज तहसील के मोहल्ला तोपखाना निवासी 45 साल का युवक व उसकी 20 साल की बेटी, सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के साथ सदर तहसील के शुक्लागंज के अलग-अलग मोहल्लाें में 4 की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। इसमें एक अधेड़ भी शामिल है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में एंटीजेन किट से हुई जांच में 19 लोग संक्रमित मिले हैं। जिन्हें औरास व श्रीराममूर्ति मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया गया है।
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 780
जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 780 हो चुकी है। स्वस्थ होने पर 283 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसमें 481 का इलाज चल रहा है। 16 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों में 78 प्रवासी है।
48 घंटे के लिए बंद किया गया स्वास्थ्य केंद्र
सुमेरपुर पीएचसी में नर्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। प्रभारी डॉ. विनय तोमर ने बताया कि नर्स आठ महीने की गर्भवती है। इसलिए उसे होम आइसोलेट किया गया है। स्टाफ व संपर्क में रहने वाले 10 लोगों की जांच कराई गई है। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

निजी अस्पताल के तीन कर्मियों समेत 12 और संक्रमित
कानपुर देहात में निजी अस्पताल के तीन कर्मियों समेत 12 और लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। शुक्रवार को कानपुर मेडिकल कालेज से आई रिपोर्ट में चार, शनिवार को एंटीजन किट से जांच में सात व ट्रूनेट मशीन से जांच में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 240 हो गई है।
सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि मेडिकल कालेज से शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में राजपुर के सरदारपुर गांव निवासी एक नलकूप ऑपरेटर व एक सात वर्षीय बालिका के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। माती पुलिस लाइन का एक सिपाही व रनियां तरौंदा गांव निवासी किशोरी संक्रमित निकली है।
शनिवार को एंटीजन किट से जांच में अकबरपुर के गांधीनगर वार्ड स्थित एक निजी अस्पताल की दो महिला व एक पुरुष कर्मियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पूर्व में अस्पताल के आठ कर्मचारी संक्रमित निकल चुके हैं।
किट से जांच मेें अकबरपुर के ही गांधीनगर निवासी एक युवक व नयागंज निवासी एक युवक, जगजीवनपुर गांव निवासी पिता-पुत्र और झींझक निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों को सील कर सैनिटाइज कराया गया है। सभी कोरोना संक्रमितों को केंद्रीय विद्यालय कोविड अस्पताल भेजा गया है।
एक दिन में रिकार्ड 30 मरीज डिस्चार्ज
शनिवार को एक दिन में रिकार्ड 30 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए। सीएमओ ने बताया कि पूर्व में सांस, शुगर, हृदय, किडनी सहित अन्य गंभीर बीमारियों वाले मरीजों को ही वायरस से अधिक खतरा रहता है।
हॉटस्पॉट बनाने में पक्षपात के आरोप
कानपुर देहात। अकबरपुर अंडरपास स्थित एक निजी अस्पताल के दो कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गए थे। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल सील करने आई टीम पर दबाव बनाकर लौटा दिया था। देर रात मामला डीएम तक पहुंचने के बाद सिर्फ अस्पताल व बगल की दो दुकानों के आसपास बैरिकेडिंग करा दी गई। वहां से महज पांच सौ मीटर दूर कोरोना संक्रमित निकले घर के आसपास की 17 दुकानों को सील किया गया है। अफसरों पर पक्षपात करने के आरोप लग रहे हैं।

रिपोर्ट फर्जी बताकर संक्रमित ने किया हंगामा
राजपुर में कानपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित निकले सरदारपुर गांव निवासी नलकूप ऑपरेटर ने कोविड अस्पताल जाने से मना करते हुए हंगामा कर दिया। परिजन भी इसी बात पर अड़े रहे। ऑपरेटर रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए खेतों पर भाग निकला। तहसीलदार व एसओ ने जेल भेजने की चेतावनी दी। इस पर आपॅरेटर शांत हुआ। दो घंटे की मशक्कत के बाद उसे केंद्रीय विद्यालय कोविड अस्पताल भेजा गया।
सरदारपुर गांव में 26 जुलाई को पीएचसी की टीम ने कैंप लगाकर 49 लोगों के लार के स्वाब का सैंपल लिया था। 19 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई थी। 30 संदिग्धों के सैंपल कानपुर मेडिकल कालेज भेजे गए थे। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में गांव का 30 वर्षीय नलकूप ऑपरेटर के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस पर पीएचसी से डॉ. शिवम तिवारी संक्रमित को एंबुलेंस लेकर कोविड अस्पताल भेजने पहुंचे। ऑपरेटर युवक, उसकी पत्नी व दो बहनें भी हंगामा करने लगा।
स्वास्थ्य टीम ने समझाया तो वह खेतों की ओर भाग निकला। समझाकर बुलाने पर उसने अपने आप को घर के अंदर कमरे में बंद कर लिया। युवक का कहना था कि एंटीजन किट से उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। फिर मेडिकल कालेज की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव कैसे निकला। मौके पर पहुंचे तहसीलदार लखनलाल राजपूत व थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन आपॅरेटर अस्पताल जाने को तैयार नहीं हुआ। तहसीलदार ने रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की चेतावनी दी। तब वह शांत हुआ। बाद में उसे कोविड अस्पताल भेजा जा सका।

कोरोना से एक की मौत, 13 और संक्रमित
इटावा में कोरोना संक्रमण से जिले में एक और मरीज की मौत हो गई। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया शहर के कटरा बल सिंह निवासी 57 वर्षीय रोडवेज कर्मी को 30 जुलाई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की मौत के बाद कोरोना जांच होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसी दिन अधेड़ का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
शनिवार को जिले में 13 कोरोना संक्रमित मिलने से जिले में इनकी संख्या बढ़कर 715 हो गई है।
हालांकि 480 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। जबकि 24 की मौत हो चुकी है। 211 अभी सक्रिय हैं। शनिवार को संक्रमित मिले लोगों में सीएमओ कार्यालय के 55 वर्षीय एकाउंटेंट भी शामिल हैं। जिन्हें बरहीपुरा स्थित उनके घर पर होम आइसोलेट कर दिया गया। 13 संक्रमितों में से कटरा सेवाकली के 8 साल के बालक और मालियन टोला की 12 साल की बालिका को, भरथना की 55 वर्षीय महिला व पुरविया के 55 वर्षीय व्यक्ति को सैफई कोविड अस्पताल भेजा गया है।
शहर में सिविल लाइन में परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले। इनमें 51 वर्षीय व्यक्ति व 23 वर्षीय महिला शामिल है। अजीतनगर में 24 वर्षीय एमएससी की छात्रा है। चंडीगढ़ में पढ़ाई करती है। लॉक डाउन से पहले घर आ गई थी। छिपैटी का वर का टोला निवासी 23 वर्षीय युवक किसी कंपनी में इंजीनियर है संक्रमित मिला। सरैया रोड स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टर का 23 वर्षीय पुत्र पॉजिटिव मिला है। इनके अलावा लालपुरा की 33 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली। उदी बढ़पुरा में 3 साल का बच्चा पॉजिटिव मिला है।
इसके परिवार के सदस्य पहले ही पॉजिटिव मिल चुके हैं। भरथना के मोहल्ला श्रीनगर में 55 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। मोहल्ले में पहले से 5 कोरोना संक्रमित हैं। अब इनकी संख्या 6 हो गई है। दूसरी और मोहल्ला गिहार नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम 40 लोगो की जांच की। उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह ने नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव एवं अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल के साथ प्रभावित इलाकों निरीक्षण किया। टेस्टिंग टीम को निर्देश दिए। इकदिल संवाद न्यूज के अनुसार मोहल्ला खेड़ापति में 35 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली। अब तक 4 लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

40 कोरोना संक्रमित और मिले, रोगियों की संख्या पहुंची 410
औरैया जिले में कोरोना वायरस थमने के बजाय और तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार को 40 नए रोगी मिलने से पुराने रिकार्ड टूट गए। पहली बार जिले में सबसे अधिक संक्रमित रोगी मिलने से हड़कंप है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने के लिए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया है।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शनिवार को आए सैंपलों की रिपोर्ट में 40 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिसके चलते जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 410 जा पहुंची है। शनिवार को किसी मरीज के ठीक न होने से अब जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या 227 है।
अब तक जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 180 है। जबकि कोरोना संक्रमण से जिले में मरने वालों की संख्या दो ही है। बताया कि संक्रमित आने वाली मरीजों के परिजनों और उनके संपर्कियों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य टीमों को निर्देशित किया गया है। साथ ही उनके क्षेत्रों को भी सील करने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील की।

तिर्वा चेयरमैन के बेटे समेत 22 पॉजिटिव
कन्नौज जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को तिर्वा नगर पंचायत अध्यक्ष (चेयरमैन) के 28 वर्षीय बेटे समेत 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें डीएम के कैंप कार्यालय के तीन कर्मचारी, एक महिला सिपाही व उसके दो बच्चे भी शामिल हैं। राहत की बात है कि 15 लोगों को शनिवार को भी स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई।
नए मरीजों के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 875 पहुंच गई है। इसमें 555 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 313 मरीजों का कोविड अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आठ लोगों की मौत भी हो चुकी है। हॉटस्पॉट की संख्या इस समय 71 है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएम राकेश कुमार ने लोगों से मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है। डीएम कैंप कार्यालय में पॉजिटिव मिले तीन कर्मियों में एक 40 वर्षीय महिला कर्मी व 40 व 46 पुरुष कर्मी शामिल हैं।
इसके अलावा छिबरामऊ में तैनात 35 वर्षीय महिला सिपाही उसकी नौ वर्षीय बेटी और बेटा भी संक्रमिल निकले हैं। इसी तरह पट्टी सत्तार में 15 वर्षीय किशोर, तालग्राम देहात में 23 वर्षीय युवती, नगला नागर में 16 वर्षीय किशोरी, 17 वर्षीय किशोरी, नगरिया तालपार में 43 वर्षीय व्यक्ति, रंगियनपुर्वा में 19 वर्षीय युवक, अब्दुल कलाम आजाद नगर कन्नौज में 34 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय व्यक्ति, नगर पालिका कन्नौज में 36 वर्षीय कर्मचारी, कुतलुपुर मकरंदनगर में 19 वर्षीय युवक, 14 वर्षीय किशोर, 23 वर्षीय युवती,है। कृष्णा नगर में 28 वर्षीय युवक, दुर्गानगर में 23 वर्षीय युवक, तिर्वा रोड सौरिख निवासी 44 वर्षीय भी पॉजिटिव निकली है।

सांसद का भांजा निकला कोरोना संक्रमित
जालौन में रैंडम जांच में सांसद का भांजा कोरोना संक्रमित मिला है। पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। क्षेत्र को सैनिजाइज कराया जा रहा है। भांजे के संपर्क में आए लोगों की जानकारी की जा रही है। एक दिन पूर्व सांसद का चालक भी पॉजिटिव मिला था। सांसद ने स्वयं को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है।
कोंच कस्बे में मालवीयनगर में शुक्रवार देर शाम जिले से जारी कोविड रिपोर्ट में कोंच में दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकल कर आए हैं जिनमें एक जयप्रकाश नगर में पूर्व में पॉजिटिव निकले रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी का भाई भी पॉजिटिव पाया गया है जबकि दूसरा पॉजिटिव मालवीय नगर में सांसद भानुप्रताप वर्मा का भांजा है।
भांजा सांसद के साथ ही रहता है। इसी के चलते सांसद के आवास वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। एसडीएम के निर्देश पर पालिका ईओ बुद्घिप्रकाश और आरआई सुनील यादव ने पूरे इलाके की इमारतों और गलियों को सैनिटाइज कराया है।
माधौगढ़ में मां-बेटे समेत चार संक्रमित
कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए लोगों की जांच में मां-बेटे समेत चार और संक्रमित निकले हैं। वहीं क्षेत्र को सैनिटाइज कराया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि 12 लोगों की जांच कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में तीन चार दिन से बुखार से पीड़ित युवक ने शनिवार को सीएचसी में दवा लेने गया। डॉक्टर ने युवक की कोरोना जांच कराई।
युवक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। सीएचसी में युवक के संपर्क में आए 12 सदस्यों की जांच की गई। जिसमें किराएदार गुप्ता मां बेटे, युवक व उसकी मां सहित चार लोग कोरोना संक्रमित होने से कस्बा सहित ग्रामीणों क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। एसडीएम का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। इसके अलावा मोहल्ले को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। सीएचसी के प्रभारी डा विनोद राजपूत का कहना है कि सीएचसी में 12 लोगों की जांच कराई गई है।
कांशीराम कॉलोनी में एक महिला पॉजिटिव पाई गई
कस्बे के कांशीराम कॉलोनी में शनिवार को एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पहले उसने कोंच सीएचसी में रैंडम टेस्टिंग कराई थी जिसमें वह निगेेटिव आई थी । वहीं दोबारा जांच में इस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोंच और नदीगांव सीएचसी में शनिवार को भी एंटिजिन टेस्टिंग हुई जिसमें सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं। कोंच से 19 सैंपल उरई भेजेे गए हैं। कोंच सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने बताया है कि शनिवार को 38 लोगों की जांच की गई जिसमें हालांकि सभी निगेेटिव आई हैं लेकिन संदेह के आधार पर 19 लोगों के सैंपल उरई भेजेे गए हैं। उधर, नदीगांव सीएचसी प्रभारी डॉ. देवेंद्र भिटौरिया ने बताया कि वहां 20 लोगों की टेस्टिंग की गई जिसमें सभी निगेटिव आए हैं।

हरदोई में 52 लोग और मिले कोरोना संक्रमित
हरदोई जिले में शनिवार को जिले में 52 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 1166 हो गई है। कोरोना से अब तक 13 लोगों की मौत हुई हैं, जबकि 638 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 515 हैं।
सीएमओ डा. सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि हरपालपुर निवासी युवक (38), भरावन के रसुलवा निवासी युवक (32), बिलग्राम के छिबरामऊ निवासी किशोर (17), अहिरोरी के भीठादान निवासी युवक (32), माधौगंज के पूर्वी पटेलनगर निवासी महिला (36), हरदोई के बढ़ैयनपुरवा निवासी महिला (20) व युवक (19) कोरोना संक्रमित मिले हैं।
शाहाबाद प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के मोहल्ला होलीकला में रहने वाले कोटेदार के एक रिश्तेदार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कस्बे के मोहल्ला चौक में रहने वाले कोटेदार की पत्नी के भाई (46) संक्रमित मिले हैं। सीएचसी शाहाबाद के अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित ने बताया कि मोहल्ला होलीकला को हॉटस्पॉट एरिया बना दिया गया है। थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है। मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर निवासी दो लोग संक्रमित मिले हैं।
गुरुवार को मोहिउद्दीनपुर निवासी बालक (12) और उसके सगे भाई (15) का नमूना जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कालेज भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
संडीला विकास खंड के ग्राम नारायणपुर निवासी युवक (40) पंचायत मित्र है। वह संक्रमित मिला है। उसे कृषि महाविद्यालय में बनाए गए कोविड-19 एल 1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके संपर्क में आए माता-पिता, पत्नी, चार बच्चे, एक बहन और बड़े भाई समेत कुल दस लोगों की जांच भी कराई जा रही है।

अधिशासी अभियंता की मौत, आठ और संक्रमित
हमीरपुर जिले में लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता की कोरोना से मौत हो गई। वहीं आठ लोग और संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण के कई नए मामले और सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। जिले में कोरोना से अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें दंत चिकित्सक और भाजपा नेता भी शामिल हैं।
एसीएमओ डॉ. एमके बल्लभ ने बताया लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) के अधिशासी अभियंता की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने पर 21 जुलाई को कानपुर भेजा गया था। उनका वहां इलाज चल रहा था। एसीएमओ ने बताया उनके निधन की खबर मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में मंथन चल रहा है। उन्होंने बताया कोरोना के कई और नए मामले सामने आए हैं। अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड की कोरोना से मौत पर प्रशासन भी सकते में है, जबकि विभागीय अभियंताओं व कर्मियों में हड़कंप है। जनपद में इससे पहले भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन नगर पालिका राठ व दंत चिकित्सक समेत नौ लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
वहीं जिले में शनिवार को 224 लोगों की जांच हुई। रैपिड एंटीजेन किट से हुई जांच में आठ लोग संक्रमित मिले। शहर के भिलांवा मोहल्ला निवासी व्यापारी का 13 वर्षीय बेटा पॉजिटिव निकला है। वहीं सुमेरपुर में 7 संक्रमित निकले हैं। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 333 पहुंच गई है। जिसमें 175 निगेटिव हो चुके हैं। सीएमओ डा. आरके सचान ने बताया कि शहर के भिलांवा मोहल्ला निवासी व्यापारी के पुत्र की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। अगले दिन उनके दूसरे बेटे की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
एल-वन हास्पिटल में फैली रहती गंदगी
नोडल अधिकारी की फटकार के बाद शुरू किए गए राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के छात्रावास में एल-वन हास्पिटल की व्यवस्थाएं पटरी पर आने लगी हैं। शुक्रवार को शाम शुरू की गई रसोई से मरीजों को ताजा भोजन मुहैया कराया गया। शनिवार को समय पर चाय नाश्ता व दोपहर का भोजन परोसा गया। लेकिन छात्रावास में फैली गंदगी से मरीज परेशान हैं। सफाई की व्यवस्था बेहद कमजोर है। बतादें राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के छात्रावास को कोविड-19 एल-वन हास्पिटल के रूप में विकसित किया गया है। गुरुवार से शुरू हुए इस हास्पिटल के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी बालरोग विशेषज्ञ डा. आशुतोष निरंजन को दी गई है। गुरुवार रात में खाना न मिलने पर कुछ मरीजों ने जमकर हंगामा किया था। हास्पिटल के नोडल अधिकारी डा. आशुतोष निरंजन ने बताया सफाई के लिए नौ सफाई कर्मी मांगे गए थे। लेकिन उन्होंने कार्य करने से मना कर दिया है।