फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: nine Another death from Corona, 286 new infected

Corona In Kanpur: कोरोना से नौ और मौतें, 286 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 13529

Thu, 27 Aug 2020 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 27 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: nine Another death from Corona, 286 new infected
कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना के संक्रमण का फैलाव जारी है। नौ और रोगियों की कोरोना से मौत हो गई है। इनमें ज्यादातर में कोरोना संक्रमण के अलावा दूसरे रोग पहले से रहे हैं। कुछ रोगी ऐसे हैं जिनमे कोरोना का गंभीर लक्षण निमोनिया रहा है।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित मरने वालों की कुल संख्या 398 हो गई है। कुल संक्रमित 13529 हैं। इनमें अस्पतालों में इलाज के बाद 4288 स्वस्थ हो गए हैं। एक्टिव केस 3316 है। बुधवार शाम तक कोरोना के नए 286 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित जाजमऊ की 44 साल की महिला, लालबंगला के 60 साल के वृद्ध, उत्तरीपुरा के 45 साल के व्यक्ति, नानकारी आईआईटी के 62 साल के वृद्ध, अवंतीपुरम के 67 साल के वृद्ध, बर्रा की 63 साल की वृद्धा, किदवईनगर के 62 साल के वृद्ध, आरके नगर के 62 साल के वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चौक बाजार के रहने वाले एक 62 साल के रोगी की मौत हुई है। एक रोगी हैलट, चार रामा मेडिकल कालेज, दो रोगी जीटीबी, एक की कांशीराम अस्पताल में मौत हुई। एक रोगी की कांशीराम पहुंचने के पहले मौत हो गई थी।


कोरोना से मरने वाले ज्यादातर रोगियों को डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोग रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया। इसके अलावा 286 नए कोरोना संक्रमित मिले है। ये स्वरूपनगर, साकेतनगर, जूही, हर्षनगर, तात्याटोपे नगर, जिला कारागार, बर्रा, परमपुरवा, गुजैनी, शिव कटरा, लालबंगला, गंगा मंडी, नौबस्ता, खपरा मोहाल, अंबेडकरपुरम, ख्योरा, सुजानपुर, एडीएम आफिस, पुलिस लाइन, बारासिरोही, नवाबगंज, कल्यानपुर, पनकी, घाटमपुर, मीरपुर कैंट, संजय गांधी नगर, कृष्णानगर, हरजेंदरनगर, भौंती, सिविल लाइंस, साकेत नगर, पुराना कानपुर, आरके नगर, बाबूपुरवा, एडीजी आफिस, यशोदानगर, आजाद नगर, पतारा, शास्त्रीनगर आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed