फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: eight Another death from Corona, 435 new infected in kanpur

Corona In Kanpur: कोरोना से आठ और मौतें, 435 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 6115 हुई

Sun, 02 Aug 2020 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Aug 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: eight Another death from Corona, 435 new infected in kanpur
कानपुर में 215 नए संक्रमित मिले - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना से आठ और रोगियों की मौत हो गई। ये रोगी पहले से डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। कोरोना संक्रमण के बाद हालत बिगड़ गई थी। रामा कोविड अस्पताल में तीन रोगियों, कांशीराम चिकित्सालय और नारायणा अस्पताल में एक-एक रोगी और तीन रोगियों की मौत हैलट में हुई है। रविवार को आईपीएस अपर्णा गुप्ता में भी कोरोना की पुष्टि हुई। जिसके बाद उन्हें आईसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


अब कुल कोरोना मौत का आंकड़ा 218 पर पहुंच गया है। वहीं, रविवार को 435 नए रोगियों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 6115 पर पहुंच गई है। एक्टिव केस 3444 हैं। 2233 कोरोना रोगी स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन


हैलट में लाटूश रोड निवासी 50 साल के व्यक्ति, बर्रा निवासी 54 साल के व्यक्ति और यशोदानगर निवासी 62 के बुजुर्ग की मौत हुई है। रामा कोविड चिकित्सालय में शास्त्रीनगर के 70 साल के वृद्ध, बगिया क्रॉसिंग निवासी 39 साल के व्यक्ति और मसवानपुर के 57 साल के व्यक्ति की मौत हुई। काकादेव निवासी कांशीराम अस्पताल में 65 साल की वृद्धा की और मन्नीपुरवा की 70 साल की वृद्धा की नारायणा प्राइवेट चिकित्सालय में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिले संक्रमित
श्याम नगर, किदवई नगर, जूही, मेडिकल कॉलेज परिसर, स्वरूप नगर, आजाद नगर, सिविल लाइंस, नेहरू नगर, लालबंगला, बर्रा, गोविंद नगर, परमपुरवा, नवाबगंज, पांडुनगर, दबौली, चकेरी, काकादेव, रावतपुर, शास्त्री नगर, आचार्य नगर, बेनाझाबर, विकास नगर, कल्याणपुर, आर्य नगर, अशोक नगर, गुजैनी, पनकी, तलाक महल, तिलक नगर, तात्याटोपे नगर, कैंट, नौबस्ता, दहेली सुजानपुर, फेथफुलगंज, गांधी नगर, गोपाल नगर, दर्शनपुरवा, हरबंस मोहाल, हटिया बाजार, कमला नगर, कौशलपुरी, केशव नगर, खलासी लाइन, लाजपत नगर, सर्वोदय नगर, मसवानपुर, केशवपुरम, मूलगंज आदि क्षेत्रों में नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed