फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LIVE Coronavirus in Kanpur News: eight Another death from Corona, 203 new infected

Corona In Kanpur: कोरोना से आठ और मौतें, 203 नए पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या 23,937

Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 25 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
LIVE Coronavirus in Kanpur News: eight Another death from Corona, 203 new infected
कानपुर में कोरोना का कहर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना से आठ और रोगियों की मौत हो गई है। मरने वाले ज्यादातर कोरोना संक्रमित रोगी पहले से डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि रोगों की चपेट में रहे हैं। संक्रमण के बाद उनकी हालत बिगड़ी और उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


कोरोना से कुल 628 मौत हो गई है। कुल संक्रमित 23,937 हैं। इनमें 18978 रोगी ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस 4331 हैं। गुरुवार को 203 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। कोरोना संक्रमित पांच रोगियों की मौत हैलट, एक रोगी की रामा मेडिकल कॉलेज, एक रोगी की रीजेंसी और एक रोगी की एयरफोर्स अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन


इनमें काकादेव की 65 साल की वृद्धा, पनकी की 20 साल की युवती, बादशाही नाका के 70 साल के वृद्ध, गोविंदनगर के 72 साल के वृद्ध, वृंदावन के 43 साल के व्यक्ति, शास्त्रीनगर के 62 साल के वृद्ध, इंद्रानगर के 54 साल के व्यक्ति, शहर के ही 76 साल के वृद्ध शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पनकी की युवती को थर्मल बर्न, शॉक और सांस में दिक्कत रहीं। इसके अलावा 203 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। ये सभी केस जूही कालोनी, बुद्धनगर, बाबूपुरवा, नौबस्ता, कमला नगर, महावीर नगर, आदर्शनगर, रतनपुर, पनकी, सैनिक नगर, सिविल लाइंस, मंगला विहार, बारा सिरोही, गोपालगंज, दहेली सुजानपुर, अर्रा, विनायकपुर, कैं, दामोदर नगर, विकास नगर, लक्ष्मण बाग, तिलक नगर, आर्यनगर, बीबीपुर, सर्वोदय नगर, कौशलपुरी, गुमी, रंजीतनगर, कल्यानपुर, हरजेंदरनगर, कोयला नगर, दादा नगर, मेडिकल कालेज परिसर, किदवईनगर, शास्त्रीनगर, उसमानपुर, केशवनगर, गंगागंज, गिलिश बाजार आदि क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed