फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   List of tainted in Kanpur ready, Lawyers, journalists and policemen are involved, there may be gangster action

UP: कानपुर में दागियों की सूची तैयार! वकील, पत्रकार और पुलिसकर्मी हैं शामिल, हो सकती है गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 11 Aug 2023 02:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 11 Aug 2023 02:19 PM IST
सार

Kanpur Crime: रिपोर्ट के अनुसार 171 अधिवक्ताओं में 71 के खिलाफ रिपोर्ट पूर्वी जोन के चकेरी थाने में दर्ज है। इनके खिलाफ चार या उससे अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 90 में 39 पुलिसकर्मियों पर एक से अधिक एफआईआर दर्ज हैं।

विज्ञापन
List of tainted in Kanpur ready, Lawyers, journalists and policemen are involved, there may be gangster action
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर कमिश्नरी पुलिस ने जिले के दागी अधिवक्ताओं, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर ली है। इनमें 171 अधिवक्ता, 90 पुलिसकर्मी और 51 पत्रकार शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ चार से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों की समीक्षा भी की जा रही है।

विज्ञापन

आरोप गंभीर हुए तो इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि शहर के चारों जोन के थानेदारों को दागी अधिवक्ताओं, पुलिसकर्मी और पत्रकारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यालय में एंटी ब्लैकमेलिंग और भूमाफिया सेल का गठन भी किया था।
विज्ञापन

शहर के सभी थानेदारों ने बुधवार को रिपोर्ट सौंप दी है। इनके खिलाफ जमीन कब्जाने, ब्लैकमेल करने, अपहरण, हत्या मारपीट, धमकी देने समेत अन्य मामले दर्ज हैं। जिन पर चार से अधिक मामले दर्ज हैं। उनपर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। शस्त्र लाइसेंस हैं, तो निरस्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जोन में अधिवक्ता, साउथ जोन में पत्रकारों पर सबसे अधिक मुकदमे
रिपोर्ट के अनुसार 171 अधिवक्ताओं में 71 के खिलाफ रिपोर्ट पूर्वी जोन के चकेरी थाने में दर्ज है। इनके खिलाफ चार या उससे अधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 90 में 39 पुलिसकर्मियों पर एक से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। ऐसे ही 51 पत्रकारों में 25 के खिलाफ साउथ में रिपोर्ट दर्ज हैं।

दागी अधिवक्ताओं, पत्रकारों और पुलिसकर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। इनके ऊपर दर्ज मुकदमों की समीक्षा की जा रही है। आरोप गंभीर पाए गए, तो गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed