फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Liquor was hidden in potato sacks in the truck, police caught 765 boxes worth Rs 80 lakh, driver arrested

Kanpur: ट्रक में आलू के बोरों में छिपाकर रखी थी शराब, पुलिस ने 80 लाख की 765 पेटी पकड़ी, चालक गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2023 11:59 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 22 Dec 2023 11:59 AM IST
सार

Kanpur News: एडीसीपी लखन यादव ने बताया कि चालक के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Liquor was hidden in potato sacks in the truck, police caught 765 boxes worth Rs 80 lakh, driver arrested
पकड़ी गई शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रक में आलू के बोरों में छिपाकर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही 765 पेटी शराब पुलिस ने महाराजपुर के हाईवे स्थित हीरो होंडा वर्कशॉप के सामने पकड़ी है। मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया। शराब की कीमत लगभग 80 लाख रुपये है।

विज्ञापन

एसटीएफ सबइंस्पेक्टर रणेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ड्राइवर अंबाला निवासी उदयभान को पकड़ा गया है। उसके अनुसार अंग्रेजी शराब की तस्करी का गैंग है। उसे एक चक्कर का एक लाख रुपये दिया जाता है। इस गैंग का मुख्य सरगना रायपुर खुर्द चंडीगढ़ निवासी मनवीर सिंह उर्फ मनु है।
विज्ञापन

उसका सहयोगी खेराती खेड़ा फतेहाबाद, हरियाणा निवासी पवन कुमार गुर्जर है। मनवीर व पवन ने शराब लोड कराकर शहर के किनारे ट्रक दे दिया था। ट्रक बिहार पहुंचाना था। एडीसीपी लखन यादव ने बताया कि चालक के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed