{"_id":"6a4ab290d3b6e9f744030fe7","slug":"liquor-being-sold-at-outlets-ahead-of-scheduled-time-authorities-unaware-kanpur-news-c-220-1-akb1007-145338-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तय समय से पहले ठेकों पर बेची जा रही है शराब...जिम्मेदार बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तय समय से पहले ठेकों पर बेची जा रही है शराब...जिम्मेदार बेखबर
Mon, 06 Jul 2026 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
रूरा। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर शराब बिक्री के मोह में सेल्समैन निर्धारित समय से कई घंटे पहले ठेका खोलकर शराब बेच रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार बेखबर बने हैं। समय से पहले ठेके खुल जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर व आस-पास के गांव तिगाईं, चिलौली, कारी कलवारी, गहलौं, बनीपारा, सिठमरा आदि गांवों में करीब 50 शराब ठेका का संचालन करवाया जा रहा है। शासन की ओर से इन ठेकों को सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक संचालित करने के निर्देश हैं। हालांकि सेल्समैन निर्धारित समय से पहले ठेका खोल कर शराब की बिक्री कर रहे हैं। इधर जिम्मेदार तय समय सीमा पालन करवाने के नाम पर निरीक्षण में खानापूर्ति कर वापस लौट जाते हैं। गेदामऊ निवासी वासुदेव, कारी निवासी फूल सिंह व रूरा नहरपुल निवासी पवन, जितेंद्र, मोनू आदि लोगों ने बताया कि शराब ठेकों के सेल्समैन निर्धारित मूल्य से 20 से 30 रुपये महंगे दाम पर शराब बेचने के लिए सुबह सात बजे ही शराब ठेका खोल लेते हैं।
देसी शराब का क्वार्टर 70 रुपये की जगह 90 या 100 रुपये में बेचा जाता है। इसके चलते सुबह से ठेकों के बाहर शराबियों की भीड़ जुट जाती है। विरोध करने पर शराब पीने वाले लोग झगड़ा करने लगते हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।