फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Lions will be aiming to stay in the playoff race

प्लेऑफ की होड़ में बने रहने के इरादे से उतरेंगे लायंस

Thu, 19 May 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Thu, 19 May 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Lions will be aiming to stay in the playoff race
ग्रीनपार्क में प्रैक्टिस करते केकेआर के कप्तान गौतम गंभीर।  - फोटो : amarujala
कानपुर। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेल चुकी गुजरात लायंस टीम बृहस्पतिवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल-9 में पदार्पण करने वाली गुजरात टीम के नियमित कप्तान सुरेश रैना की इस मुकाबले में वापसी हो रही है। शानदार फॉर्म में चल रहे हरफनमौला आंद्रे रसेल के रूप में केकेआर को तगड़ा झटका लगा है। ग्रीनपार्क में पहली बार होने वाले आईपीएल मुकाबले में लायंस टीम रसेल की अनुपस्थिति का फायदा उठाना चाहेगी। दो बार की पूर्व चैंपियन केकेआर ने अब तक 12 मैच खेले हैं जिनमें से उसे सात में जीत मिली है जबकि पांच मुकाबलों में उसे शिकस्त झेलने पर मजबूर होना पड़ा है। केकेआर यदि इस मुकाबले को जीत लेती है तो वह  प्लेऑफ के करीब पहुंच जाएगी जबकि लायंस के भी 12 मैचों से 14 अंक हैं। लायंस ने लीग की शुरुआत शानदार तरीके से की थी और टीम कुछ समय तक तालिका में शीर्ष पर भी रही थी लेकिन इसके बाद उसके प्रदर्शन में गिरावट आई है। पिछले मैच में गुजरात लायंस को आरसीबी के हाथों 144 रन से हार मिली थी जो आईपीएल में सबसे बड़ी हार है।
विज्ञापन

रैना की वापसी से बढ़ेगा टीम का मनोबल
अपनी बेटी की जन्म की वजह से गुजरात लायंस के नियमित कप्तान सुरेश रैना आरसीबी के खिलाफ नहीं खेले थे। 2008 के बाद पहली बार वह किसी आईपीएल मैच में नहीं खेले थे। उनकी वापसी से टीम का मनोबल बढ़ेगा। ड्वेन स्मिथ और ब्रैंडन मैककुलम की सलामी जोड़ी यदि सफल रहती है तो लायंस की आधी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

 टीम
कोलकाता नाइटराइडर्स : गौतम गंभीर (कप्तान), रोबिन उथप्पा, मनीष पांडेय, यूसुफ पठान, सूर्य कुमार यादव, शाकिब अल हसन, पीयूष चावला, सुनील नारायण, अंकित राजपूत, मोर्ने मोर्कल, क्रिस लिन, कोलिन मुनरो, ब्रैड हॉग, शॉन टेट, जेसन होल्डर, उमेश यादव, शेल्डन जैक्सन, जयदेव उनादकट और राजगोपाल सतीश।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात लायंस : रैना (कप्तान), ड्वेन स्मिथ, मैककुलम, एरोन फिंच, दिनेश कार्तिक, जडेजा, डेल स्टेन, जेम्स फॉकनर, इशान किशन, प्रवीण, धवल कुलकर्णी, शिविल कौशिक, ड्वेन ब्रावो, सरबजीत लड्डा, अमित मिश्रा, अक्षदीप नाथ, पारस डोगरा, एकलव्य द्विवेद्वी, शादाब जकाती, प्रदीप सांगवान, जयदेव शाह, उमंग शर्मा, प्रवीण तांबे और एंड्रयू टाइ।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed