फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   limited trains on kanpur route

आज से कानपुर रूट पर सिर्फ सीमित ट्रेनें

Fri, 11 Nov 2016 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Nov 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
limited trains on kanpur route
डेमो
ट्रेन से कानपुर का सफर शुक्रवार से मुश्किल हो जाएगा। 106 साल पुराने गंगा पुल की मरम्मत के लिए एक लाइन पर ट्रेनों का संचालन सात दिसम्बर तक के लिए बंद किया जा रहा है। इस दौरान इस रूट पर सिर्फ 39 ट्रेनें चलेंगी जबकि 68 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी, जिसमें मेल-एक्सप्रेस, पैसेंजर व मेमू शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम एके लाहोटी ने बृहस्पतिवार को डीआरएम ऑफिस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में ट्रैफिक ब्लॉक से प्रभावित होने वाली ट्रेनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 8.50 बजे से मरम्मत कार्य शुरू होगा। रूट पर 70 जोड़ी गाड़ियां चलती हैं, जिसमें वीकली व बाई वीकली ट्रेनें, सात जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें और 12 जोड़ी मेमू हैं। औसत 51 से 53 गाड़ियां रूट पर रोजाना चलती हैं। ब्लॉक के दौरान इनकी संख्या घटकर 36 रह जाएगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार से अतिरिक्त बसों के संचालन के लिए कहा गया है। डीआरएम ने बताया कि 867 मीटर लम्बे गंगा पुल की मरम्मत के दौरान सेक्शन पर ट्रैक मेंटीनेंस, सिग्नलिंग के काम भी किए जाएंगे, ताकि रेल फ्रैक्चर जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। 250 करोड़ रुपये की लागत से 14 मशीनें लगाई जाएंगी, जो ट्रैकों की सफाई, मरम्मत व गिट्टियों को बराबर करेंगी। इस काम में कुल 800 लोग लगेंगे। डीआरएम ने हरौनी स्टेशन पर एफओबी, अमौसी में यार्ड रिमॉडलिंग व सोनिक में क्रॉसओवर बनाने की बात कही। पिपरसंड, जैतीपुर, सोनिक में लूप लाइन बनाई जाएगी और मानकनगर में प्लेटफॉर्म ऊंचा किया जाएगा व अमौसी में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। वार्ता के दौरान सीनियर डीओएम अजीत सिन्हा व सीनियर डीसीएम शिवेंद्र शुक्ल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 दिन में होगा डेढ़ साल का काम
डीआरएम ने बताया कि गंगा पुल 1910 में बना था। उस वक्त सिंगल लाइन थी, वह भी मीटर गेज। 1993-94 में इसे ब्रॉडगेज किया गया। इसकी अप लाइन की मरम्मत 1998 में हुई थी। जबकि डाउन की इस बार हो रही है। उन्होंने बताया कि जब अप लाइन की मरम्मत में डेढ़ साल का वक्त लग गया था। वहीं 11 नवम्बर से शुरू हो रहा कार्य 27 दिन में पूरा कर लिया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed