फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lightning fell on Panchayat building in Etawah

Etawah News: पंचायत भवन में गिरी आकाशीय बिजली, पड़ोस के मकान सहित भवन के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंके

Sun, 14 Aug 2022 10:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Aug 2022 10:27 PM IST
सार

इकदिल थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत भवन में पर तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरी। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। लेकिन पड़ोस के मकान सहित पंचायतभवन के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण  फुंक गए।
 

विज्ञापन
Lightning fell on Panchayat building in Etawah
मॉडल ग्राम पंचायत सितौरा में फुंके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के इकदिल थाना क्षेत्र में सुबह हुई झमाझम बारिश के दौरान ग्राम पंचात सितौरा भवन पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। हालांकि इस दौरान भवन में कोई न होने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। वहीं बिजली गिरने से पंचायत भवन और पड़ोस के घरों के सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान फुंक गए।

विज्ञापन

मॉडल ग्राम पंचायत सितौरा के सचिव पूजा भदौरिया ने बताया कि रविवार को स्वत्रंता दिवस को लेकर पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के बाद डीपीआरओ बनवारी सिंह, एडीए राकेश सिंह, ब्लॉक कॉर्डिनेटर अनुराग, ग्राम प्रधान हितेश राजपूत और प्रधान के पुत्र रूप किशोर सहित गांव के कुछ लोग व कुछ बच्चे मौजदू थे।
विज्ञापन

सभी को सोमवार को होने वाले स्वत्रंता दिवस की तैयारियों को लेकर जानकारी दी जा रही थी। बैठक के बाद सुबह 11 बजे जैसे ही सभी पंचायत भवन से बाहर निकले अचानक भवन पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर पड़ी। लगभग 15 मिनट बाद लोगोंने अंदर जाकर देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन में रखा कंप्यूटर, कैमरा और इन्वर्टर सहित एक लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान फुंक गए। वहीं पंचायत भवन के पड़ोस में रहने वाले सोहन सिंह ने बताया कि पंचायत भवन पर बिजली गिरने के कारण उनके घर पर टीवी, फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रानिक्स के सामान फुंक गए हैं। सोहन के अनुसार करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed