फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Light rain caused power outage, people sweated in the heat and spent the night awake

Kanpur News: हल्की बारिश में बिजली बेपटरी, गर्मी में बहा पसीना तो जागते कटी रात

Mon, 16 Jun 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Light rain caused power outage, people sweated in the heat and spent the night awake
कानपुर देहात। तेज हवा संग हल्की बारिश में ही शनिवार शाम को पांच उपकेंद्रों की बिजली बेपटरी हो गई। 385 गांवों व 4 नगरों में घंटों बिजली गुल रही। इन्वर्टर दगा दे गए। गर्मी में लोग बेहाल रहे। लोगों की रात जागते कटी। पुखरायां क्षेत्र में 100 गांवों में 22 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। झींझक क्षेत्र में 200 गांवों व नगर की बिजली छह घंटे ठप रही। रूरा में 85 गांवों व नगर की बिजली पूरी रात गुल रही। इधर अकबरपुर में करीब 9 बजे पेड़ की डाल टूटकर 11 केवी लाइन पर गिर गई। इससे रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद भी पूरी रात बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

.................

तीन उपकेंद्रों के 100 गांवों में 22 घंटे ठप रही बिजली
पुखरायां। तेज हवा व बारिश से शनिवार शाम चार बजे मेन लाइनों में कई जगह फाल्ट हो गए। इससे बरौर, मुतैहरापुर, सिंगरसीपुर उपकेंद्र की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मी पेट्रोलिंग कर लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे। इसी बीच रात दो बजे दोबारा तेज हवाएं चलीं। इससे लाइनों में फाल्ट बढ़ गए। इन उपकेंद्रों से जुड़े 100 गांवों में बिजली पूरी रात गुल रही। फल्ट ठीक होने पर रविवार दोपहर करीब दो बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। रूप किशोर, अश्वनी कुमार, दिनेश, राजू चौधरी, अरुण सचान, संतोष सचान, विवेक मिश्र, विनीत त्रिपाठी, दिलनवाज अली, रईश ने बताया कि पूरी रात जागते कटी। बच्चे चिड़चिड़ाते रहे। सुबह पेयजल किल्लत रही। जेई प्रमोद कुमार ने बताया कि मेन लाइन में कई जगह फॉल्ट की वजह से यह स्थिति बनी। एसडीओ पुखरायां आरके वर्मा ने बताया कि पुखरायां नगर में रात में बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई थी। (संवाद)
विज्ञापन

.................
फोटो- 11 फाल्ट ठीक करता लाइनमैन। स्रोत बिजली कर्मी
झींझक के दो सौ गांवों में छह घंटे गुल रही बिजली


झींझक। बारिश व तेज झोंकेदार हवा चलने से झींझक क्षेत्र के दो सौ गांवों व नगर की बिजली छह घंटे गुल रही।

झींझक के पुराने उपकेंद्र से जुड़े नासरसेड़ा, जुरिया , जलिहापुर रामपुर, खमहैला, तेजपुर, राजपुर, पिपरी, जगदीशपुर समेत 100 गांवों व झींझक नगर व नवीन उपकेंद्र से जुड़े गौरी, अकारू मुडेरा, सुरासी, कमालपुर, लगरथा, चिरखरी, शाहपुर, मंगलपुर, सबलपुर, चक्केपुरवा समेत 100 गांवों और झींझक के खानपुर रोड व भोलानगर मोहल्लों की बिजली रात 2: 30 बजे गुल हुई। इससे नींद में खलल पड़ा। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि मेन लाइन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। फाल्ट ठीक कराकर सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
85 गांवों व नगर में पूरी रात नहीं आयी बिजली
रूरा। बिजली गिरने से जैनपुर ग्रिड उपकेंद्र में ब्रेकर में फाल्ट हो गया। इससे शनिवार शाम करीब 5 बजे गुल हुई बिजली पूरी रात गायब रही। इन्वर्टर दगा दे गए। पहले रात में 11 बजे बिजली आने की उम्मीद जाहिर की गई। मगर इंतजार करते लोग थक गए। इससे 85 गांवों व नगर के कुल 18 हजार घरों में करीब 80 हजार से अधिक आबादी को पूरी रात जागकर काटनी पडी। रविवार सुबह करीब 5 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। जेई नीतिल उपाध्याय ने बताया कि ब्रेकर का फाल्ट ठीक करने में समय अधिक लगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed