फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   life protector Ashok Kumar story from kanpur

लोगों की जान बचाना है इनका शौक, तभी तो ये कहलाते 'जान के रखवाले'

Thu, 06 Dec 2018 04:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Dec 2018 04:31 PM IST
सार

- अब तक 19 लोगों की जान बचा चुके हैं पीआरडी जवान अशोक कुमार 
- किसी भी हादसे की सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंचते हैं 
 

विज्ञापन
life protector Ashok Kumar story from kanpur
डेमो पिक

विस्तार

लोगों की जान बचाना इनका शौक है। किसी भी हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच जाते हैं और किसी की जान बचाने में पूरी ताकत से लग जाते हैं। हम बात कर रहे कानपुर शिवराजपुर के भैसऊ ब्लॉक निवासी पीआरडी (प्रांतीय रक्षा दल) के जवान अशोक कुमार की। अशोक अब तक 19 लोगों की जान बचा चुके हैं। 
विज्ञापन


48 साल के अशोक कुमार बताते हैं कि उन्होंने 13 साल की उम्र में पहली बार गंगा में डूबते एक बच्चे की जान बचाई थी। ऐसा करने के बाद बड़ी खुशी मिली थी। तभी से उन्होंने ठान लिया था कि वे लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। 2013 में किदवई नगर स्थित एक घर में गैस सिलिंडर से आग लगने से पांच लोग फंस गए थे। इन लोगों को अशोक ने सुरक्षित बाहर निकाला था।
विज्ञापन


अशोक बताते हैं कि जब भी उन्हें किसी सड़क दुर्घटना या किसी हादसे की सूचना मिलती है तो वे बगैर देरी करे मौके पर पहुंच जाते हैं। सबसे पहले कोशिश होती है कि घायल को अस्पताल पहुंचाया जाए। 19 लोगों की जान बचाने वाले अशोक को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपये का इनाम भी मिल चुका है। वीरता एवं सहासिक कार्यों के लिए राष्ट्रपति पदक के लिए अशोक के नाम की संस्तुति शासन को भेजी जा चुकी है। अशोक पशु पक्षियों की मदद करने में भी बहुत आगे रहते हैं। नालों और कुओं में गिरने वाली गायों और अन्य जानवरों को भी कई बार बचा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed