फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Life is being spent wading through knee-deep water; 700 families across seven neighborhoods are confined to their homes.

Kanpur News: घुटनों तक पानी में गुजर रही जिंदगी, सात मोहल्लों में 700 परिवार घरों में कैद

Sun, 27 Sep 2026 02:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Life is being spent wading through knee-deep water; 700 families across seven neighborhoods are confined to their homes.
बारिश से जलभराव। - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। गुरुवार की रात से लगातार हो रही बारिश ने इंदिरा नगर की फ्रेंड्स सोसायटी, गुप्ता सोसाइटी, बालाजीपुरम, सरस्वती विहार, आम्रपाली विहार, नवशील धाम और अग्निहोत्रनगर की तस्वीर बदल दी। मकड़ीखेड़ा नाला बैकफ्लो होने से इन इलाकों की सड़कों पर चार से पांच फीट पानी भर गया। करीब 700 मकान इसकी चपेट में हैं और पांच हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। सैकड़ों घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान खराब हो रहा है। कई परिवार घरों में कैद हैं, जबकि जरूरी काम से निकलने वाले लोग गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


वार्ड 17 नारामऊ और वार्ड 44 ख्यौरा के इन इलाकों में जलभराव ने बच्चों की पढ़ाई और लोगों के कामकाज पर भी असर डाला है। स्कूल-कॉलेज, कोचिंग और ड्यूटी जाने वालों के लिए घर से निकलना चुनौती बन गया है। बाजार जाने में भी दिक्कत है। पानी इंजन तक पहुंचने से दोपहिया और कारें रास्ते में बंद हो रही हैं। वाहन चालकों को पानी में उतरकर गाड़ियां धकेलनी पड़ रही हैं। कई लोगों ने वाहन दूसरे मोहल्लों में खड़े कर दिए हैं, जबकि कुछ परिवार पलायन कर गए। दूधवाला आने से कतराता है और रिश्तेदार भी आने से बच रहे हैं। खुले में रखे ट्रांसफार्मर से हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन




नाले पर अतिक्रमण, 15 साल से झेल रहे आफत

स्थानीय लोगों के मुताबिक गुप्ता सोसाइटी और आसपास के मोहल्ले करीब 15 साल से हर बरसात में टापू बन जाते हैं। मकड़ीखेड़ा नाले पर अतिक्रमण और उसके आसपास लगातार हुए निर्माण से पानी की राह बाधित हो गई है। कल्याणपुर-बिठूर रोड के पास से शुरू होने वाला नाला मैनावती मार्ग स्थित एनआरआई सिटी के पास परमिया नाले में मिलता है। मैनावती मार्ग के पास दोनों ओर मकान बन जाने से सफाई के लिए जेसीबी तक नहीं पहुंच पाती। इसका असर फ्रेंड्स सोसायटी, गुप्ता सोसाइटी, बालाजीपुरम, सरस्वती विहार, आम्रपाली विहार, नवशील धाम और अग्निहोत्रनगर पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच पंप लगे, निकासी फिर भी धीमी

नगर निगम ने मैनावती मार्ग पर एनआरआई सिटी, भवानी गैस और आम्रपाली विहार के पास पांच डीवाटरिंग पंप लगाए हैं। प्रभावित लोगों का कहना है कि इनसे पानी निकालने की रफ्तार हालात के मुकाबले कम है। लोगों ने नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से नालियों और मेनहोल की सफाई तथा स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।



हर बारिश में यही स्थिति हो जाती है, इसके बावजूद जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। - शिवम, क्षेत्रीय नागरिक

दो साल पहले यहां रहने आया हूं। बारिश में पूरी सोसायटी तालाब सी नजर आती है, काम भी प्रभावित है। - नितिन सिंह, क्षेत्रीय नागरिक



वर्जन

गुप्ता सोसाइटी और आसपास के प्रभावित मोहल्लों के लोगों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम जोन-6 के प्रभारी अभियंता आरके सिंह से कहकर डीवाटरिंग पंप लगवाए हैं। इनकी संख्या और बढ़ाने और मैनावती मार्ग की तरफ सफाई कराने को कहा है, ताकि जल्द पानी निकले। - नीलम बाथम, पार्षद


---------

गुप्ता सोसाइटी और आसपास के मोहल्लों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए एनआरआई सिटी में 20-20 एचपी के दो पंप, भवानी गैस के पास 10 एचपी व 7.5 एचपी के दो पंपों से पानी निकाला जा रहा है। निरीक्षण कर रात में आम्रपाली विहार में भी एक पंप चालू कराया है। वहां दूसरा पंप 27 को सुबह लग जाएगा। - आरके सिंह, प्रभारी अभियंता, जोन-6, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed