फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Life imprisonment to woman convicted in murder of teenage girl

Kanpur News: किशोरी की हत्या में दोषी महिला को आजीवन कारावास

Thu, 25 Dec 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to woman convicted in murder of teenage girl
कानपुर देहात। कानपुरनगर के चौबेपुर क्षेत्र के गढ़ेवा में वर्ष 2010 में किशोरी की जलाकर हत्या करने के मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक में चल रही थी। बुधवार को अदालत ने हत्या के मामले में पारिवारिक महिला को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। वहीं दो आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त किया है।
विज्ञापन

चौबेपुर के गढ़ेवा निवासी मोहम्मद रहीश ने चार अगस्त 2010 को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि मुकदमे की तारीख में वह पत्नी बेबी बेगम के साथ कानपुर कचहरी गया था। घर पर 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसका फायदा उठाकर पड़ोस में रहने वाले पारिवारिक भतीजे सम्मो के लड़के मुश्ताक का साला परियल उन्नाव निवासी गुलगुले उर्फ मुश्तकीम, सम्मो की पत्नी मुनीरन व बहू रेहाना उसके घर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि इन लोगों ने बेटी को गुलगुले उर्फ मुश्तकीम के साथ भाग जाने के लिए कहा। मना करने पर मुनीरन ने कटोरे में लिया मिट्टी का तेल बेटी पर उड़ेल कर आग लगा दी। बेटी के चिल्लाने पर पड़ोस में रहने वाली उसकी चाची व दादी को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। बेटी को दादी ने अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी उपचार के दौरान बेटी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुनीरन, गुलगुले उर्फ मुश्तकीम व रेहाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक जज सुरेंद्र सिंह की कोर्ट में चल रही थी। बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में बचाव व अभियोजन पक्ष में बहस हुई।

बचाव पक्ष ने आरोपियों को रंजिशन फंसाने का तर्क दिया जिसका अभियोजन ने विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी मुनीरन को दोष सिद्ध करते हुए सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 30 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास काटना होगा। वहीं मृतका के मृत्युकालिक बयान व साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी गुलगुले उर्फ मुस्तकीम व रेहाना को दोषमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed