{"_id":"605257068ebc3ee64703b2e0","slug":"life-imprisionment-dehat-news-knp618281622","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरे हत्याकांड में छह अभियुक्तों को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरे हत्याकांड में छह अभियुक्तों को आजीवन कारावास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। साल 2014 में देवराहट में दो लोगों की हत्या के मामले में एडीजे-12 की अदालत ने छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
एडीजीसी अवि सक्सेना ने बताया कि देवराहट कस्बा में पुरानी रंजिश के कारण 14 जनवरी 2014 को मारपीट के बाद यहीं के रहने वाले ओमप्रकाश व विजय की मौत हो गई थी। जबकि चार लोग घायल हुए थे। मामले में देवराहट के रहने वाले कालूराम, पारद, बादाम सिंह, जगराम, नंदकिशोर, ममता व नेकराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
मामले की सुनवाई एडीजे-12 डॉ. शालिनी सिंह की अदालत में चल रही थी। एडीजीसी ने बताया कि सुनवाई के दौरान आरोपी नेकराम की मौत हो चुकी है। साक्ष्यों के आधार पर छह आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही सभी पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।